नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवाएं देने वाली कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा लगभग 36 प्रतिशत घटकर 297.97 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 464.95 करोड़ रुपये था।
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान, कंपनी का परिचालन राजस्व 10,292.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,510.51 करोड़ रुपये हो गया।
हालांकि, कंपनी का कुल खर्च भी पिछले साल के 9,981.92 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,230.77 करोड़ रुपये हो गया।
डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दो रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 10 रुपये की दर से अंतिम लाभांश देने की सिफ़ारिश की है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय