डीएलएफ का चौथी तिमाही का मुनाफा एक प्रतिशत घटकर 1,269 करोड़ रुपये
डीएलएफ का चौथी तिमाही का मुनाफा एक प्रतिशत घटकर 1,269 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी डीएलएफ लिमिटेड का मार्च तिमाही में आमदनी घटने के कारण एकीकृत शुद्ध मुनाफा एक प्रतिशत घटकर 1,268.56 करोड़ रुपये रह गया।
पिछले साल इसी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 1,282.20 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 2,093.82 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 3,347.77 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान, कंपनी का मुनाफा इससे पिछले साल के 4,366.82 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,414.68 करोड़ रुपये हो गया।
कुल आय पिछले वित्त वर्ष में बढ़कर 9,816.04 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 में 8,995.89 करोड़ रुपये थी।
बाजार पूंजीकरण के मामले में डीएलएफ देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


