डॉलरन के मुकाबने रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 73.02 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

डॉलरन के मुकाबने रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 73.02 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

डॉलरन के मुकाबने रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 73.02 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: March 5, 2021 12:54 pm IST

मुंबई , पांच मार्च (भाषा) वैश्विक बाजार में जोखिम बढ़ने के बीच डॉलर के मजबूत होने से अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 73.02 प्रति डालर (अनंतिम) पर बंद हुआ।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बजार में डालर-रुपया दर 72.98 पर खुली। रुपया एक समय मजबूत हो कर 72.73 तक चला गया था। बाद में डालर 73.09 रुपये तक चला गया।

अंत में रुपये की विनिमय दर 19 पैसे की गिरावट के साथ 73.02 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई। बृहस्पतिवार को डालर-रुपया दर 72.83 पर बंद हुई थी।

छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की स्थिति का संकेत देने वाला डालर सूचकांक 0.35 प्रतिशत सुधर कर 91.95 पर पहुंच गया था।

वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 2.59 प्रतिशत बढ़कर 68.47 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।

भाषा राजेश

राजेश मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में