ऊंचे दाम पर लिवाली कमजोर रहने से देशी तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट
ऊंचे दाम पर लिवाली कमजोर रहने से देशी तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) आयातित खाद्य तेलों से ऊंचा दाम होने की वजह से लिवाली कमजोर रहने के कारण सोमवार को विशेष तौर पर देशी तेल-तिलहनों में सरसों तेल-तिलहन और बिनौला तेल में गिरावट आई। मांग बढ़ने और आवक घटने के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम में मजबूती देखी गई। जबकि ऊंचे दाम पर सुस्त लिवाली गतिविधियों के बीच मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल स्थिर रहे। मलेशिया एक्सचेंज दोपहर के कारोबार में सुधार के साथ बंद हुआ। शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार जारी है। बाजार सूत्रों ने कहा कि देशी तेल-तिलहनों के दाम आयातित खाद्य तेलों से लगभग 22-28 रुपये किलो महंगा होने से देशी तेल-तिलहनों की लिवाली प्रभावित है। ऊंचे दाम की वजह से सरसों खप नहीं रहा है। बिनौला तेल की ब्रांडेड कंपनियों की ओर से औद्योगिक मांग है मगर दाम ऊंचा होने से इस तेल की भी लिवाली प्रभावित है जबकि बाजार में आयातित खाद्य तेल अपेक्षाकृत काफी सस्ता है। इन कारणों से सरसों तेल-तिलहन और बिनौला तेल में गिरावट रही। दूसरी ओर, सोयाबीन के बड़े संयंत्रों द्वारा दाम घटाने के प्रयासों के कारण मंडियों में किसान अपनी आवक लाना घटा देते हैं। मांग रहने के बीच आवक की कमी के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार दिखा। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे…
सरसों तिलहन – 8,200-8,250 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,680-2,980 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,650 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,710-2,810 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,710-2,865 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,675 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,525 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,000 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 17,000 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,575 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,325 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 6,925-6,975 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 6,775-6,875 रुपये प्रति क्विंटल। भाषा राजेश राजेश अजयअजय

Facebook


