BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

सितंबर में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 4.60 लाख इकाई रहने का अनुमान

सितंबर में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 4.60 लाख इकाई रहने का अनुमान

सितंबर में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 4.60 लाख इकाई रहने का अनुमान
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 6:44 pmModified: 01 Oct 2026 | 6:44 pm

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) देश में यात्री वाहनों की घरेलू थोक बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर करीब 21 प्रतिशत बढ़कर 4.60 लाख इकाई रहने का अनुमान है। इस दौरान प्रमुख वाहन कंपनियों ने दहाई अंक यानी 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की।

अक्टूबर में शुरू होने वाले त्योहारी मौसम से पहले वाहन कंपनियों ने डीलर को आपूर्ति बढ़ाई, जबकि मांग भी मजबूत बनी रही। हालांकि, एक साल पहले जीएसटी दरों में बदलाव से पहले करीब 22 दिन तक बिक्री प्रभावित होने के कारण आधार प्रभाव कम था।

देश की सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया की घरेलू थोक बिक्री सितंबर में 37 प्रतिशत बढ़कर 1,81,838 इकाई हो गई। इस दौरान कंपनी का कुल निर्यात 44,219 इकाई पर लगभग स्थिर रहा।

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारी पार्थो बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सितंबर में उद्योग की थोक बिक्री करीब 4.60 लाख इकाई रहने का अनुमान है, जो पिछले साल की करीब 3.78 लाख इकाई से 20-21 प्रतिशत अधिक है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की थोक बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 68,810 इकाई, महिंद्रा एंड महिंद्रा की 14 प्रतिशत बढ़कर 64,092 इकाई और हुंदै मोटर इंडिया की घरेलू थोक बिक्री 10.9 प्रतिशत बढ़कर 57,166 इकाई रही।

बनर्जी ने कहा कि कम जीएसटी दरों, रेपो दर में कमी से कर्ज की लागत घटने और आयकर स्लैब में बदलाव से वाहन उद्योग को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मारुति के पास दो लाख वाहन का लंबित ऑर्डर और 17 दिन का नेटवर्क स्टॉक है।

उद्योग को अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में नवरात्रि से शुरू होकर नवंबर के दूसरे सप्ताह में दिवाली तक चलने वाले त्योहारी मौसम में मजबूत मांग रहने की उम्मीद है। हालांकि, इस त्योहारी मौसम में वृद्धि दर पिछले साल की तुलना में कम रह सकती है। पिछले साल नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद त्योहारी अवधि में दबी मांग आने से बिक्री में तेजी आई थी।

हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘आगे हमें त्योहारी मौसम के दौरान ग्राहकों का उत्साह लगातार बने रहने की उम्मीद है।’’

अन्य यात्री वाहन कंपनियों में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की थोक बिक्री सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 8,018 इकाई हो गई, जबकि निसान मोटर इंडिया की घरेलू थोक बिक्री दोगुनी होकर 3,300 वाहन रही।

दोपहिया वाहन खंड में हीरो मोटोकॉर्प की घरेलू थोक बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 7,39,018 वाहन रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 6,47,582 वाहन थी। हालांकि, कंपनी का निर्यात 36,638 वाहन से घटकर 27,330 वाहन रह गया।

बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री 12 प्रतिशत घटकर 2,39,771 इकाई रही, जो एक साल पहले 2,73,188 इकाई थी। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की घरेलू बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 6,36,768 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 5,05,693 वाहन थी।

रॉयल एनफील्ड की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 1,21,326 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 1,13,573 इकाई थी।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सितंबर में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 4.60 लाख इकाई रहने का अनुमान

People also search for:leadLead Vehicle Salessalesvehicle
सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

01 Oct 2026 | 9:23 pm
वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

01 Oct 2026 | 9:20 pm
हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

01 Oct 2026 | 9:20 pm
रुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर

रुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर

01 Oct 2026 | 9:17 pm
एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

01 Oct 2026 | 8:44 pm
ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

01 Oct 2026 | 8:34 pm
दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

01 Oct 2026 | 8:28 pm