घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद तेजी

Ads

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद तेजी

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 10:08 AM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 10:08 AM IST

मुंबई, 17 मार्च (भाषा) सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 144.34 अंक टूटकर 75,358.51 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 49.95 अंक फिसलकर 23,358.85 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद दोनों सूचकांकों में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स 192.14 अंक चढ़कर 75,696.83 अंक पर और निफ्टी 64.25 अंक की बढ़त के साथ 23,473.05 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन और भारती एयरटेल के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। दूसरी ओर, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.8 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 9,365.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,593.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका