डीपीआईआईटी ने ‘भव्य’ योजना के तहत आवेदन जमा करने की समयसीमा 31 अक्टूबर तक बढ़ाई

डीपीआईआईटी ने ‘भव्य’ योजना के तहत आवेदन जमा करने की समयसीमा 31 अक्टूबर तक बढ़ाई

डीपीआईआईटी ने ‘भव्य’ योजना के तहत आवेदन जमा करने की समयसीमा 31 अक्टूबर तक बढ़ाई
Modified Date: September 29, 2026 / 06:52 pm IST
Published Date: September 29, 2026 6:52 pm IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 33,660 करोड़ रुपये की भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) के तहत औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए आवेदन जमा करने की समयसीमा एक महीने बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी है।

केंद्र सरकार ने 18 मार्च को देशभर में 100 ‘प्लग-एंड-प्ले’ औद्योगिक पार्क विकसित करने की योजना को मंजूरी दी थी। ये ऐसे औद्योगिक पार्क होंगे जहां सारी जरूरी सुविधाएं पहले से तैयार हों और कंपनी अपना काम फौरन शुरू कर सके।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) इस योजना के तहत दो चरणों में आवेदन आमंत्रित कर रहा है। पहले चरण के पहले दौर में जून-जुलाई के दौरान 30 पार्क के लिए आवेदन मांगे गए थे।

पहले चरण के दूसरे दौर में 20 पार्क के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त में शुरू की गई थी। इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में