अधिक कीमत वसूलने का आरोप, नाटको फार्मा को एनपीपीए से 4.92 करोड़ रुपये का मांग नोटिस

अधिक कीमत वसूलने का आरोप, नाटको फार्मा को एनपीपीए से 4.92 करोड़ रुपये का मांग नोटिस

अधिक कीमत वसूलने का आरोप, नाटको फार्मा को एनपीपीए से 4.92 करोड़ रुपये का मांग नोटिस
Modified Date: May 14, 2026 / 09:47 pm IST
Published Date: May 14, 2026 9:47 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) दवा कंपनी नाटको फार्मा लिमिटेड को राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) से दो दवाओं के लिए अधिक कीमत वसूलने के आरोप में 4.92 करोड़ रुपये से अधिक का मांग नोटिस मिला है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश, 2013 के पैरा 15 के तहत यह मांग नोटिस जारी किया है, जिसमें कंपनी को 4,92,25,923 रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया है। इस राशि में कथित अधिक वसूली, जुर्माना और ब्याज शामिल हैं।

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने अप्रैल, 2023 से नवंबर, 2023 की अवधि के दौरान दो दवाओं की अधिक कीमत वसूली है।

कंपनी ने यह भी कहा कि इस मामले का उसके वित्तीय, परिचालन और अन्य गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा।

भाषा

योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में