‘ड्रीम11’ ऑनलाइन गेमिंग से हटकर वैश्विक खेल जुड़ाव मंच बनाने पर दे रही ध्यान

'ड्रीम11' ऑनलाइन गेमिंग से हटकर वैश्विक खेल जुड़ाव मंच बनाने पर दे रही ध्यान

‘ड्रीम11’ ऑनलाइन गेमिंग से हटकर वैश्विक खेल जुड़ाव मंच बनाने पर दे रही ध्यान
Modified Date: August 27, 2026 / 06:07 pm IST
Published Date: August 27, 2026 6:07 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) ऑनलाइन मंच ‘ड्रीम11’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने फैंटेसी स्पोर्ट्स पर केंद्रित अपने कारोबार से हटकर वैश्विक खेल जुड़ाव मंच बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

ड्रीम11 भारत की सबसे बड़ी फैंटेसी गेमिंग कंपनियों में से एक थी। लेकिन सरकार द्वारा इस तरह की कंपनियों पर व्यापक प्रतिबंध लगाए जाने के करीब एक साल बाद कंपनी ने अपने कारोबार की दिशा में यह बदलाव किया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि उसने सभी तरह के पुरस्कार बंद कर दिए हैं और अब उसका ध्यान खेल सामग्री, लाइव स्ट्रीमिंग, आंकड़ों, स्कोर, कमेंट्री, समुदाय, खेल अनुभवों और सोशल प्रतियोगिताओं पर होगा।

ड्रीम11 ने कहा कि वह अपने मंच को कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित बना रही है। इसके तहत उपयोगकर्ताओं को उनकी पसंद के खेल, लीग, टीम और खिलाड़ियों के आधार पर व्यक्तिगत अनुभव दिया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि मंच कई खेलों से संबंधित होगा और दुनिया भर के खेल प्रशंसकों के लिए एक ही जगह पर विभिन्न खेलों से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में