ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म का शुद्ध लाभ 2025-26 में चार गुना होकर 994 करोड़ रुपये पर

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म का शुद्ध लाभ 2025-26 में चार गुना होकर 994 करोड़ रुपये पर

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म का शुद्ध लाभ 2025-26 में चार गुना होकर 994 करोड़ रुपये पर
Modified Date: August 27, 2026 / 04:51 pm IST
Published Date: August 27, 2026 4:51 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म कंपनी का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2025-26 में चार गुना से अधिक होकर 994 करोड़ रुपये रहा है।

आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 2025-26 में 49.7 प्रतिशत बढ़कर 9,358 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) दोगुने से अधिक होकर 2,594 करोड़ रुपये रही।

प्रिज्म को वित्त वर्ष 2024-25 में 245 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। हालांकि, वित्त वर्ष 2025-26 के शुद्ध लाभ में 678 करोड़ रुपये का आगे के लिए टाला गया कर लाभ (डिफर्ड टैक्स क्रेडिट) भी शामिल है।

कंपनी ने अपने बकाया ऋण पर 1,414 करोड़ रुपये का ब्याज चुकाया। जून में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दाखिल संशोधित आईपीओ दस्तावेज (यूडीआरएचपी) के अनुसार, कंपनी सार्वजनिक निर्गम से जुटाई गई राशि के बड़े हिस्से का इस्तेमाल कर्ज कम करने में करना चाहती है।

प्रिज्म नए इक्विटी शेयर जारी कर 6,650 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है।

कंपनी के चेयरमैन रितेश अग्रवाल ने शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी की दीर्घकालिक यात्रा में प्रगति का एक और वर्ष रहा। सकल बुकिंग मूल्य 88.5 प्रतिशत बढ़कर 30,683.23 करोड़ रुपये हो गया।’’

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में