E85 Petrol Price in India: इन वाहनों को महज 82 रुपए लीटर में मिलेगा पेट्रोल! मोदी सरकार की गाड़ी मालिकों को दी बड़ी राहत, कहा- हमने पहले ही किया था अच्छे दिन का वादा

Ads

E85 Petrol Price in India: इन वाहनों को महज 82 रुपए लीटर में मिलेगा पेट्रोल! मोदी सरकार की गाड़ी मालिकों को दी बड़ी राहत, कहा- हमने पहले ही किया था अच्छे दिन का वादा

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 09:34 PM IST,
    Updated On - June 6, 2026 / 02:31 PM IST

E85 Petrol Price in India: इन वाहनों को महज 52 रुपए लीटर में मिलेगा पेट्रोल! मोदी सरकार की गाड़ी मालिकों को दी बड़ी राहत, कहा- हमने पहले ही किया था अच्छे दिन का वादा / Image: Hardeep Singh Puri X

HIGHLIGHTS
  • ई85 पेट्रोल हुआ लॉन्च
  • 80-85% एथनॉल से तैयार ईंधन
  • पहले 48 पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध

नयी दिल्ली: E85 Petrol Price in India सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए तैयार उच्च-एथनॉल मिश्रण वाले ईंधन ई85 को सामान्य पेट्रोल की तुलना में 20 रुपये प्रति लीटर की छूट पर शुक्रवार को पेश किया। यह ईंधन शुरू में चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध होगा और इसका उपयोग केवल फ्लेक्स-फ्यूल इंजन से लैस वाहनों में ही किया जा सकता है।

20 रुपये सस्ता पेट्रोल

E85 Petrol Price in India केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप पर ई85 ईंधन का अनावरण किया। इस ईंधन की देशभर के 48 सार्वजनिक क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर की बिक्री की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना दिसंबर 2026 तक इसकी उपलब्धता को 500 पेट्रोल पंप तक और दिसंबर 2027 तक लगभग 5,000 पेट्रोल पंप तक विस्तारित करने की है।

ई85 ईंधन में 80-85 प्रतिशत एथनॉल

ई85 ईंधन में 80-85 प्रतिशत एथनॉल और 14-19 प्रतिशत पेट्रोल होता है। हालांकि इसका इस्तेमाल केवल फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों में ही किया जा सकता है जो ई20 से लेकर ई100 तक विभिन्न मिश्रण वाले ईंधनों पर चलने में सक्षम होते हैं। इसमें उन्नत इंजन नियंत्रण इकाई (ईसीयू) लगी होती है, जो पेट्रोल में एथनॉल की अलग-अलग मात्रा के हिसाब से अपना अनुकूलन खुद कर सकती है।

लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक

पुरी ने कहा कि ई85 बुनियादी ढांचे के विस्तार से भारत में एथनॉल के समग्र मिश्रण स्तर को 2030-31 तक लगभग 26 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ई85 की कीमत पारंपरिक पेट्रोल से लगभग 20 रुपये प्रति लीटर कम तय की है, ताकि घरेलू स्तर पर उत्पादित एथनॉल का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके।

भारत के किस राज्य में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट

State Petrol Price Today (₹/L) Diesel Price Today (₹/L)
Andhra Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹109.11 ₹105.40
Arunachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹92.66 ₹87.43
Assam Petrol Diesel Price Today ₹100.04 ₹97.42
Bihar Petrol Diesel Price Today ₹105.71 ₹99.47
Chhattisgarh Petrol Diesel Price Today ₹100.14 ₹101.32
Delhi Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Goa Petrol Diesel Price Today ₹101.07 ₹96.07
Gujarat Petrol Diesel Price Today ₹101.79 ₹98.08
Haryana Petrol Diesel Price Today ₹103.40 ₹95.94
Himachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹100.70 ₹87.95
Jharkhand Petrol Diesel Price Today ₹105.74 ₹99.32
Karnataka Petrol Diesel Price Today ₹102.92 ₹90.99
Kerala Petrol Diesel Price Today ₹108.55 ₹97.46
Madhya Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹113.68 ₹99.74
Maharashtra Petrol Diesel Price Today ₹111.21 ₹97.83
Odisha Petrol Diesel Price Today ₹104.82 ₹99.23
Punjab Petrol Diesel Price Today ₹100.78 ₹95.88
Rajasthan Petrol Diesel Price Today ₹110.03 ₹95.54
Tamil Nadu Petrol Diesel Price Today ₹107.84 ₹99.55
Telangana Petrol Diesel Price Today ₹115.69 ₹103.82
Uttar Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Uttarakhand Petrol Diesel Price Today ₹101.35 ₹96.12
West Bengal Petrol Diesel Price Today ₹113.51 ₹99.82

ये भी पढ़ें

ई85 पेट्रोल क्या है?

ई85 एक उच्च-एथनॉल मिश्रित ईंधन है, जिसमें 80-85 प्रतिशत एथनॉल और 14-19 प्रतिशत पेट्रोल होता है।

ई85 पेट्रोल कितना सस्ता है?

सरकार ने ई85 की कीमत सामान्य पेट्रोल की तुलना में लगभग 20 रुपये प्रति लीटर कम रखी है।

क्या सभी वाहन ई85 पेट्रोल का उपयोग कर सकते हैं?

नहीं, ई85 का उपयोग केवल फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाले वाहनों में ही किया जा सकता है।

ई85 पेट्रोल कहां मिलेगा?

शुरुआत में यह ईंधन देशभर के 48 सार्वजनिक क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध कराया गया है।

फ्लेक्स-फ्यूल वाहन क्या होते हैं?

फ्लेक्स-फ्यूल वाहन ऐसे वाहन होते हैं जो ई20 से लेकर ई100 तक अलग-अलग एथनॉल मिश्रण वाले ईंधनों पर चल सकते हैं।