ईडी ने जब्त की नीरव मोदी की 171.26 करोड़ की और संपत्ति

Ads

ईडी ने जब्त की नीरव मोदी की 171.26 करोड़ की और संपत्ति

  •  
  • Publish Date - May 21, 2018 / 04:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की 171.26 करोड़ रूपए की संपत्तियों को सोमवार को जब्त कर लिया। इनमें बैंक खाते और चल-अचल संपत्तियां भी शामिल हैं।  

इससे पहले ईडी ने धनशोधन कानून के तहत फरवरी में नीरव की 523.72 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया था। इनमें नीरव और उसके नियंत्रण वाली कंपनियों की भी 21 अचल संपत्तियां शामिल थी। इसमें  जिसमें 6 फ्लैट, मुंबई-पुणे में 10 ऑफिस, एक फार्म हाउस और एक सोलर पावर प्लांट शामिल था।

यह भी पढ़ें : आसान नहीं होगी कुमारास्वामी की राह, लिंगायत को उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग

 

ईडी के अनुसार फरवरी में और आज जब्त संपत्तियों की कीमत का आकलन बाजार भाव से किया गया है। ईडी ने इस मामले में नीरव के खिलाफ 15 फरवरी को धन शोधन कानून के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं सीबीआई ने नीरव के पार्टनर मेहुल चौकसी समेत अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

आज की कार्रवाई में मुंबई और सूरत के 4 बिजनेस कॉम्प्लेक्स, 106 बैंक अकाउंट्स, 15 डिमैट अकाउंट्स और 11 कारें जब्त की गई है।

वेब डेस्क, IBC24