भारतीय सब जूनियर हॉकी टीम ने पाकिस्तान और ओमान को हराया

Ads

भारतीय सब जूनियर हॉकी टीम ने पाकिस्तान और ओमान को हराया

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 11:44 AM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 11:44 AM IST

मस्कट, 22 जुलाई (भाषा) भारतीय सब जूनियर लड़कों की टीम ने एफआईएच युवा हॉकी5 एशियाई चैम्पियनशिप में पाकिस्तान और ओमान को हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा ।

केतन कुशवाहा की कप्तानी में भारत ने ओमान को 14 . 0 से हराया जिसमें कप्तान ने चार गोल किये और आशीष तानी पूर्ति ने हैट्रिक लगाई । राहुल यादव और शाहरूख अली ने दो दो , प्रहलाद राजभर, करण गौतम और रोमित पाल ने एक एक गोल दागा ।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 7 . 4 से जीत दर्ज की जिसमें करण गौतम ने तीन गोल किये । राहुल यादव, प्रहलाद राजभर, कप्तान कुशवाहा, रोमित पाल ने एक एक गोल किये । पाकिस्तान के लिये असलम मुहम्मद फरहान और आदिल ने एक जबकि उस्मान मुहम्मद ने दो गोल किये ।

भारतीय सब जूनियर लड़कियों ने चीन से 2 . 2 से ड्रॉ खेला और उजबेकिस्तान को 16 . 0 से हराया ।

चीन के लिये चेन गि और जियाशिन गुओ ने गोल किये जबकि भारत के लिये नौशीन नाज ने दो गोल दागे ।

उजबेकिस्तान के खिलाफ नौशीन नाज ने चार, संदीपा कुमारी और कप्तान स्वीटी कुजूर ने तीन तीन, दिया और पुष्पा ने दो दो जबकि किरण इक्का और नीलम टोप्नो ने एक एक गोल दागे ।

यह टूर्नामेंट पहले एफआईएच हॉकी 5 विश्व कप का क्वालीफायर भी है ।

भाषा मोना

मोना