खाद्य तेल निकाय ने आयात की ढुलाई पर सब्सिडी देने की मांग रखी

खाद्य तेल निकाय ने आयात की ढुलाई पर सब्सिडी देने की मांग रखी

खाद्य तेल निकाय ने आयात की ढुलाई पर सब्सिडी देने की मांग रखी
Modified Date: May 11, 2026 / 09:55 pm IST
Published Date: May 11, 2026 9:55 pm IST

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) खाद्य तेल उद्योग निकाय एसईए ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण बढ़ती व्यापारिक अनिश्चितताओं पर चिंता जताते हुए सरकार से खाद्य तेल आयात पर मालभाड़ा सब्सिडी देने और खली के निर्यात को प्रोत्साहन देने की मांग की है।

‘द सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (एसईए) ने इस संबंध में केंद्र सरकार के वित्त, वाणिज्य, कृषि और खाद्य मंत्रियों को पत्र लिखकर कहा है कि मौजूदा संकट से निपटने के लिए नीतिगत समर्थन की जरूरत है।

उद्योग निकाय ने घरेलू तिलहन और वनस्पति तेल क्षेत्र की चुनौतियों को देखते हुए खाद्य तेल आयात पर ढुलाई सब्सिडी देने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही कच्चे खाद्य तेल से लदे जहाजों को बंदरगाहों पर प्राथमिकता से जगह देने की भी मांग की है।

एसईए ने तेल खली जैसे कृषि उत्पादों के निर्यात पर अधिक प्रोत्साहन देने की भी वकालत की है। इसके तहत खली के निर्यात पर पांच प्रतिशत ब्याज सब्सिडी देने का सुझाव दिया गया है।

उद्योग निकाय ने कहा कि बढ़ती लागत के दबाव को संभालने के लिए खाद्य तेल क्षेत्र को पर्याप्त और सस्ती कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराना भी जरूरी है।

एसईए के अनुसार, पश्चिम एशिया में बदलते भू-राजनीतिक घटनाक्रम वैश्विक जिंस बाजारों में व्यवधान पैदा कर रहे हैं, जिसका घरेलू खाद्य तेल क्षेत्र पर खासा असर पड़ रहा है। आयात पर निर्भरता होने से समुद्री मार्गों से जुड़ी अनिश्चितताओं ने कीमतों में उतार-चढ़ाव, लॉजिस्टिक चुनौतियों और आपूर्ति लागत को बढ़ा दिया है।

इस पत्र में निकाय ने क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख चिंताओं और उनकी घरेलू उपलब्धता तथा कीमतों की स्थिरता पर संभावित असर का भी उल्लेख किया है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में