भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता लागू

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता लागू

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता लागू
Modified Date: July 15, 2026 / 01:32 pm IST
Published Date: July 15, 2026 1:32 pm IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता बुधवार से लागू हो गया। इसके तहत कई भारतीय उत्पाद ब्रिटेन के बाजार में शून्य आयात शुल्क पर प्रवेश कर सकेंगे।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा समझौता भी 15 जुलाई से लागू हो गया है।

गोयल ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ‘‘ व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) तथा सामाजिक सुरक्षा समझौते के लागू होने से हमारे आर्थिक संबंध और अधिक गहरे होंगे।’’

उन्होंने कहा कि सीईटीए से भारतीय किसानों, उद्यमियों और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही कई प्रमुख क्षेत्रों को ब्रिटेन के बाजार तक अधिक मजबूत पहुंच मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह समझौता प्रौद्योगिकी, पेशेवर सेवाओं और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को भी गहरा करेगा तथा कुशल भारतीय प्रतिभाओं की अधिक आवाजाही को बढ़ावा देगा।

गोयल ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा समझौते से ब्रिटेन में अस्थायी रूप से काम कर रहे भारतीय पेशेवरों को अमूल्य सहयोग मिलेगा और भारतीय उद्यमों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में