खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में मजबूती का रुख

Ads

खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में मजबूती का रुख

  •  
  • Publish Date - August 25, 2023 / 09:04 PM IST,
    Updated On - August 25, 2023 / 09:04 PM IST

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को थोक बाजार में सभी तेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख रहा। आम सुधार के रुख के बीच सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतें सुधार दर्शाती बंद हुई।

मलेशिया एक्सचेंज पहले सत्र में दो प्रतिशत मजबूत बंद हुआ और शाम का कारोबार यहां बंद रहेगा। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज फिलहाल मजबूत चल रहा है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि आगामी त्येहारों को देखते हुए प्रमुख तेल संगठनों को सरकार को आंकड़े बताना चाहिये कि जुलाई अगस्त के महीनों में विदेशों में ‘सॉफ्ट आयल’ (नरम तेल- मुख्यत: सूरजमुखी और सोयाबीन तेल) का कितना लदान हुआ है। इसमें पाम पामोलीन के लदान का ब्योरा महत्वपूर्ण नहीं होगा क्योंकि आम घरों में पाम पामोलीन का प्रचलन बेहद कम होता है।

तेल संगठनों को नरम तेलों के लदान का ब्योरा देना महत्वपूर्ण है क्योंकि विशेषकर त्योहारों के समय देश में अक्टूबर तक बिनौला और मूंगफली तेल की प्रति माह लगभग 1.0-1.5 लाख टन की कमी को सूरजमुखी और सोयाबीन जैसे नरम तेल से ही पूरा किया जायेगा। अक्टूबर में बिनौला और थोड़ी बहुत मात्रा में मूंगफली की नयी फसल आ जायेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले लगभग डेढ़ महीने से साफ्ट आयल जो आयात किया जा रहा है, उसे बंदरगाह पर आयातक लागत से कम दाम पर बेच रहे हैं। बैंक का ऋण साखपत्र (लेटर आफ क्रेडिट) चलाते रहने के लिए आयातकों को सूरजमुखी और सोयाबीन कच्चे तेल का आयात करने के बाद बंदरगाह पर 4-5 रुपये कम दाम पर बेचना पड़ रहा है। यानी वे 4-5 रुपये किलो का नुकसान पर सौदों का निपटान कर रहे हैं।

पामोलीन में यह नुकसान कम है इसलिए आयातक ‘हार्ड-आयल’ यानी भारी तेल पाम पामोलीन की ओर रुख कर रहे हैं। इस तथ्य के मद्देनजर नरम तेलों का आयात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए तेल संगठनों को आंकड़े जारी करना चाहिये।

शुक्रवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 5,585-5,635 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,765-7,815 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 18,550 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,710-2,995 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,750 -1,845 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,750 -1,860 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,325 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,150 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,025 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,300 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,080-5,175 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,845-4,940 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण