इलेक्ट्रिक परिवहन कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने यात्री ई-दोपहिया खंड में रखा कदम

Ads

इलेक्ट्रिक परिवहन कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने यात्री ई-दोपहिया खंड में रखा कदम

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 11:43 AM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 11:43 AM IST

मुंबई, पांच फरवरी (भाषा) इलेक्ट्रिक परिवहन कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी (ओएसएम) ने घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए ई-स्कूटर ‘वीएक्स्ट्रा’ पेश करते हुए यात्री इलेक्ट्रिक दोपहिया खंड में प्रवेश की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

इसकी कीमत 99,900 रुपये तय की गई है। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए किफायती, प्रौद्योगिकी-संचालित इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है।

कंपनी का लक्ष्य ‘वीएक्स्ट्रा’ की सालाना 15,000 इकाई बेचने का है जिसमें घरेलू बाजार से 9,000 और अंतरराष्ट्रीय बिक्री से शेष 6,000 इकाई शामिल होंगी।

ओमेगा सेकी मोबिलिटी के संस्थापक एवं चेयरमैन उदय नारंग ने कहा, ‘‘ ‘वीएक्स्ट्रा’ महानगरों के साथ-साथ छोटे व मझाले शहरों के लिए भी प्रौद्योगिकी-आधारित इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है जहां कुशल परिवहन वास्तव में जीवन और आजीविका को बदल सकता है।’’

भारत का इलेक्ट्रिक दोपहिया उद्योग ईंधन की बढ़ती कीमतों, शहरी भीड़, सततता लक्ष्यों और सरकार की सहायक नीतियों के दम पर मजबूत गति से बढ़ रहा है।

भाषा निहारिका

निहारिका