जेएसडब्ल्यू सीमेंट का तीसरी तिमाही में मुनाफा 130.62 करोड़ रुपये, राजस्व 13.15 प्रतिशत बढ़ा

Ads

जेएसडब्ल्यू सीमेंट का तीसरी तिमाही में मुनाफा 130.62 करोड़ रुपये, राजस्व 13.15 प्रतिशत बढ़ा

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 11:24 AM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 11:24 AM IST

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) जेएसडब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में मुनाफा 130.62 करोड़ रुपये रहा।

जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी जेएसडब्ल्यू सीमेंट की ओर से बुधवार देर रात शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, कंपनी ने गत वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में 80.22 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था।

जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 33.66 करोड़ रुपये की असाधारण मद (शुद्ध घाटा) दर्ज किया। नए श्रम संहिताओं का लागू होना इसकी मुख्य वजह रही।

समीक्षाधीन तिमाही में असाधारण मद और कर से पहले कंपनी का मुनाफा 217.95 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 13.15 प्रतिशत बढ़कर 1,621.22 करोड़ रुपये रहा, जो 2024-25 की समान तिमाही में 1,432.74 करोड़ रुपये था।

कंपनी की सीमेंट ‘ग्राइंडिंग’ क्षमता 31 दिसंबर 2025 तक 2.16 करोड़ टन प्रति वर्ष थी।

जेएसडब्ल्यू सीमेंट का लक्ष्य अखिल भारतीय उपस्थिति के साथ ‘ग्राइंडिंग’ क्षमता को 4.18 करोड़ टन प्रति वर्ष और ‘क्लिंकर’ क्षमता को 1.30 करोड़ टन प्रति वर्ष तक पहुंचाने का है।

भाषा निहारिका

निहारिका