sonu sood/ image source: iAtulKrishan1 x handle
Sonu Sood on Social Media: नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश के गाजियाबादसे मंगलवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई जहां नौवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से कथित तौर पर कूदने के बाद तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई। (Ghaziabad Sisters Suicide Mystery) पुलिस के अनुसार यह घटना साहिबाबाद क्षेत्र के टीला मोड़ थाना अंतर्गत ‘भारत सिटी’ टावर में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन कोरियन ‘टास्क-बेस्ड’ गेम की आदी थीं, जिसे ‘लव गेम’ बताया जा रहा है। वहीं इस पूरे मामले में एक्टर सोनू सू द का बयान सामने आया है।
सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा-सोशल मीडिया इंतजार कर सकता है, पर बचपन नहीं। अपने वीडियो में सोनू कहते हैं कि, ”गाजियाबाद में तीन बच्चियों ने अपनी जान दे दी। ये बच्चियां हारी नहीं थीं, अकेली पड़ गई थीं। ऑनलाइन और सोशल मीडिया की दुनिया में हमने बच्चों को इतना आगे छोड़ दिया है कि हमें उनकी चुप्पी सुनाई नहीं देती। कुछ वक्त पहले ही मैंने गुहार लगाई थी 16 साल से कम बच्चों को सोशल मीडिया की दुनिया से दूर रखना है, लेकिन हम अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि हम भूल जाते हैं कि हमारे घर में एक और ऐसा सदस्य है हमारा मोबाइल फोन। हमसे ज्यादा सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं अगर हम चाहते हैं देश का भविष्य अच्छा हो तो यह बैन होना चाहिए। हमने इनके हाथ में सोशल मीडिया से लैस फोन थमा दिया पढ़ाई के लिए टेक्नोलॉजी जरूरी है लेकिन उसका गलत इस्तेमाल बच्चों को खराब कर रहा है। सोनू ने यह भी कहा कि,”बच्चों को हमारा साथ चाहिए हमारी बातचीत चाहिए हमारा समय चाहिए। मिलकर कोशिश करे जो हमारे परिवार को अलग कर रहा है एक कानून बनाए। जिससे बच्चे हमारे साथ रह सके, न कि ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के साथ।”
Social media can wait. Childhood can’t. 🙏 pic.twitter.com/KByJ38D1oS
— sonu sood (@SonuSood) February 4, 2026
गाजियाबाद में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक घटना में नौवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से कथित तौर पर कूदने के बाद तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना साहिबाबाद क्षेत्र के टीला मोड़ थाना अंतर्गत ‘भारत सिटी’ टावर में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन कोरियन ‘टास्क-बेस्ड’ गेम की आदी थीं, जिसे ‘लव गेम’ बताया जा रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह के अनुसार इस तरह के गेम में खिलाड़ियों को लगातार लक्ष्य दिए जाते हैं और उसी आधार पर गेम आगे बढ़ता है। माता-पिता उनके अत्यधिक मोबाइल और गेम उपयोग को लेकर आपत्ति जता रहे थे। पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि लड़कियां कोरियन डिजिटल कंटेंट से काफी प्रभावित थीं और मोबाइल फोन पर लंबा समय बिताती थीं। परिवार ने कुछ दिनों पहले उनके मोबाइल फोन का इस्तेमाल सीमित कर दिया था, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान थीं। आशंका है कि इसी तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
मंगलवार रात करीब 2:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चेतन कुमार की बेटियां—निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) नौवीं मंजिल से नीचे गिर गई हैं। तीनों को गंभीर हालत में लोनी के एक अस्पताल ले जाया गया, (Ghaziabad Sisters Suicide Mystery) जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार कोविड-19 के दौरान वे ऑनलाइन गेमिंग की लत का शिकार हो गई थीं और पिछले दो वर्षों से स्कूल भी नहीं जा रही थीं।