Petrol Diesel Price Today 20 July 2026:: पेट्रोल हुआ 115 रुपए लीटर, कच्चे तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद जारी हुआ नया रेट, जानिए आज आपके शहर में क्या है कीमत

Ads

Petrol Diesel Price Today 20 July 2026: पेट्रोल हुआ 115 रुपए लीटर, कच्चे तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद जारी हुआ नया रेट, जानिए आज आपके शहर में क्या है कीमत

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 08:59 AM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 09:00 AM IST

Petrol Diesel Price Today 20 July 2026:: पेट्रोल हुआ 115 रुपए लीटर, कच्चे तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद जारी हुआ नया रेट, जानिए आज आपके शहर में क्या है कीमत / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 20 जुलाई को पेट्रोल-डीजल नया रेट जारी
  • ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा
  • आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल हो सकता है महंगा

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 20 July 2026 अमेरिका-ईरान के बीच फिर से पैदा हुई तनाव की स्थिति ने कच्चे तेल की कीमतों को प्रभावित किया है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के बाद कच्चे तेल के दाम में फिर से तेजी देखने को मिल रही, जिसका असर घरेलू बाजार में दिखने लगा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल महंगा होने के बाद कई देशों में फिर से पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी में भारतीय तेल कंपनियों ने भी 20 जुलाई को पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है। तो चलिए देखते हैं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कितना बदलाव आया है।

13 प्रतिशत महंगा हुआ कच्चा तेल

Petrol Diesel Price Today 20 July 2026 मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलियम कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिली है। क्रूड ऑयल इस हफ्ते 85 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। कीमतों में करीब 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें कि फरवरी में अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से क्रूड ऑयल का रेट इंटरनेशनल मार्केट में एक वक्त पर 110 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गई थी। लेकिन स्थिति में जब सुधार हुआ उसके बाद कच्चे तेल का भाव फिर से 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया था। अब ईरान-अमेरिका के बीच फिर से युद्ध शुरू हो गया है जिसकी वजह से क्रूड ऑयल का रेट फिर से बढ़ रहा है।

पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर होगी बढ़ोतरी

अगर कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी कम नहीं हुई और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बता दें, कच्चे तेल का दाम बढ़ने से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

भारत के शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली 102.12 95.20
मुंबई 111.18 97.83
कोलकाता 113.50 99.82
चेन्नई 108.96 100.74
हैदराबाद 117.07 105.22
जयपुर 113.61 98.63
लखनऊ 101.89 95.36
पटना 113.37 99.36
गुरुग्राम 102.97 95.64
नोएडा 101.89 95.37
बेंगलुरु 111.68 99.56
भुवनेश्वर 108.97 100.68
चंडीगढ़ 101.54 89.47
तिरुअनंतपुरम् 115.49 104.40

ये भी पढ़ें

क्या 20 जुलाई 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है?

नहीं। भारतीय तेल कंपनियों ने 20 जुलाई 2026 को पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

कच्चे तेल की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है।

क्या आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है?

यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं और सप्लाई प्रभावित होती है, तो भविष्य में ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।

ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत कितनी पहुंच गई है?

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेंट क्रूड ऑयल 85 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर चुका है।

कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का क्या असर होता है?

कच्चे तेल के महंगा होने से तेल कंपनियों की लागत बढ़ती है और लंबे समय तक कीमतें ऊंची रहने पर पेट्रोल, डीजल और परिवहन लागत पर असर पड़ सकता है।