Elon Musk Networth: बदल गया इतिहास! स्पेसएक्स का IPO आते ही शेयर 63% उछला, एलन मस्क की कंपनी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Ads

Elon Musk Networth: एलन मस्क की कंपनी SpaceX के शेयर आईपीओ के बाद 63% से ज्यादा चढ़कर 220 डॉलर पर पहुंच गया है। इससे कंपनी का मार्केट कैप 2.9 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। जो माइक्रोसॉफ्ट से थोड़ा कम है । IPO की लिस्टिंग 12 जून 2026 को 135 डॉलर पर हुई थी।

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 11:46 AM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 11:46 AM IST

(Elon Musk Networth/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • SpaceX IPO के बाद शेयर 63% से ज्यादा उछले।
  • कंपनी का मार्केट कैप 2.9 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा।
  • Tesla और SpaceX मिलकर 4.4 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यूएशन पर।

Elon Musk Networth: एलन मस्क की कंपनी SpaceX इस समय निवेशकों के बीच बड़ी चर्चा में है। कंपनी के शेयर IPO के बाद तेजी से बढ़कर 220 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। लिस्टिंग के बाद से अब तक शेयरों में 63% से ज्यादा की उछाल दर्ज की गई है। IPO का इश्यू प्राइस 135 डॉलर था और कंपनी की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग 12 जून 2026 को हुई थी। इस तेजी के कारण कंपनी का मार्केट कैप करीब 2.9 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है जो माइक्रोसॉफ्ट से थोड़ा कम है।

एलन मस्क की कंपनी ने बनाया रिकॉर्ड

एक रिपोर्ट के अनुसार SpaceX और Tesla दोनों कंपनियों के प्रदर्शन ने बाजार में नया इतिहास रच दिया है। इन दोनों कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप अब करीब 4.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। यह स्तर अब कई बड़ी कंपनियों जैसे Apple से भी ऊपर बताया जा रहा है। वहीं यह आंकड़ा Google के मार्केट कैप के भी करीब पहुंच गया है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया, जहां किसी एक व्यक्ति की कंपनियां इतनी बड़ी वैल्यूएशन तक पहुंची हो।

एलन मस्क की संपत्ति में बढ़ोतरी

SpaceX और Tesla के शेयरों में आई तेजी का सीधा असर एलन मस्क की नेट वर्थ पर भी देखने को मिला है। उनकी कुल संपत्ति अब लगभग 1.3 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच गई है। यह आंकड़ा इतिहास में किसी भी व्यक्ति की संपत्ति के मुकाबले बेहद बड़ा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि मस्क की कंपनियों की यह रफ्तार उन्हें वैश्विक स्तर पर सबसे प्रभावशाली बिजनेस लीडर्स में से एक बनाती है।

अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी चल रहा काम

एलन मस्क केवल SpaceX और Tesla तक सीमित नहीं हैं। बल्कि वे कई अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। उनकी कंपनी Neuralink मानव मस्तिष्क और कम्प्यूटर को जोड़ने की तकनीक पर काम कर रही है। इसके साथ ही मरीजों पर क्लीनिकल ट्रायल भी जारी हैं। वहीं उनकी कंपनी The Boring Company भूमिगत सुरंगों और आधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकसित कर रही है। जिसमें लास वेगास का ‘वेगास लूप’ प्रोजेक्ट शामिल है।

एलन मस्क का बिजनेस सफर

एलन मस्क ने अपने करियर की शुरुआत जिप2 और पेपाल जैसे बिजनेस से की थी। इन कंपनियों की बिक्री से मिली लगभग 20 करोड़ डॉलर की पूंजी को उन्होंने आगे चलकर SpaceX और Tesla जैसे बड़े उपक्रमों में निवेश किया। आज उनकी कंपनियां वैश्विक टेक और स्पेस सेक्टर में सबसे आगे मानी जा रही हैं और बाजार विशेषज्ञ इसे एक ऐतिहासिक दौर बता रहे हैं।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

SpaceX के शेयर कितने बढ़े हैं IPO के बाद?

SpaceX के शेयर IPO के बाद 63% से अधिक बढ़कर 220 डॉलर तक पहुंच गए हैं।

SpaceX का IPO इश्यू प्राइस क्या था?

कंपनी का IPO इश्यू प्राइस 135 डॉलर था।

SpaceX का मार्केट कैप कितना हो गया है?

कंपनी का मार्केट कैप लगभग 2.9 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।

Elon Musk की कंपनियों का कुल मार्केट कैप कितना है?

Tesla और SpaceX मिलाकर लगभग 4.4 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप हो गया है।