PM Kisan Yojana 23rd installment: करोड़ों किसानों की किस्मत बदलने वाली खबर! इस दिन खाते में आएगी 23वीं किस्त, सरकार ने कर दिया चौंकाने वाला ऐलान
PM Kisan Yojana 23rd installment: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जल्द जारी की जाएगी। सरकार 20 जून को किसानों के खातों मं 2,000 रुपये ट्रांसपर करेगी। लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी पूरा करना जरूरी है। इस योजना से देश के करोड़ों किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और उन्हें खेती में मदद मिलेगी।
(PM Kisan Yojana 23rd installment/ Image Credit: AI-generated)
- 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी होगी।
- किसानों को सीधे ₹2,000 बैंक खाते में मिलेंगे।
- योजना के तहत सालाना ₹6,000 की सहायता दी जाती है।
नई दिल्ली: PM Kisan Yojana 23rd installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने 23वीं किस्त जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। पीएम किसान योजना के तहत 20 जून 2026 को देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इससे पहले 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी। इस योजना का मकसद किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में आर्थिक मदद करना है।
किसानों को हर साल मिलते हैं 6,000 रुपये
इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में हर चार महीने पर 2,000 रुपये के रूप में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। 2019 में शुरू हुई इस योजना ने छोटे और सीमांत किसानों को बड़ी राहत दी है। यह पैसा बीज, खाद, सिंचाई और खेती से जुड़े अन्य खर्चों में मदद करता है। सरकार का दावा है कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
22वीं किस्त में करोड़ों किसानों को मिला फायदा
पिछली यानी 22वीं किस्त के दौरान सरकार ने 9.32 करोड़ किसानों के खातों में लगभग 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। हर किस्त में सीधे लाभार्थियों के खातों में पैसा भेजा जाता है जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है। सरकार लगातार योजना में पारदर्शिता और लाभार्थियों की पहचान को मजबूत करने पर काम कर रही है ताकि केवल योग्य किसानों को ही इसका फायदा मिल सके।
ई-केवाईसी अनिवार्य
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 23वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी पूरा करना अनिवार्य है। जिन किसानों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। उनके खाते में 2,000 रुपये की राशि नहीं भेजी जाएगी। ई-केवाईसी ऑनलाइन या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर पूरी की जा सकती है। इसका उद्देश्य फर्जी लाभार्थियों को रोकना और सही किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाना है।
ऐसे करें ई-केवाईसी
किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए आधार नंबर और मोबाइल पर आए OTP का उपयोग करना होता है। OTP न आने की स्थिति में CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा सकता है। इसके अलावा किसान ‘Know Your Status’ विकल्प पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर ई-केवाईसी और किस्त की स्थिति भी चेक कर सकते हैं। इससे उन्हें पता चल जाएगा कि उनका लाभ सुरक्षित है या नहीं।
इन्हें भी पढ़ें:
- NSE IPO Launch Date: अब तक का सबसे बड़ा IPO आने को तैयार? इस हफ्ते आ सकता है DRHP, निवेशकों के लिए छिपा है करोड़ों कमाने का बड़ा मौका
- Most Watched IPL Match: आईपीएल 2026 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए कौन से मुकाबले को सबसे ज्यादा बार देखा गया
- Telegram Ban in India: भारत में बंद हुआ टेलीग्राम, केंद्र सरकार ने लगाई रोक, जानिए किस वजह से लिया ये फैसला?

Facebook


