Raigarh Medical College Suicide News: हत्या या फिर कुछ और….इस अस्पताल में बाथरूम के बाहर लटकी मिली मरीज की लाश, मचा हड़कंप

Ads

Raigarh Medical College Suicide News: हत्या या फिर कुछ और....मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बाथरूम के बाहर लटकी मिली मरीज की लाश, मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 02:35 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 02:37 PM IST

Raigarh Medical College Suicide News: हत्या या फिर कुछ और....मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बाथरूम के बाहर लटकी मिली मरीज की लाश, मचा हड़कंप /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 55 वर्षीय मरीज की मौत का मामला सामने आया है
  • अस्पताल के गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर शव मिलने से परिसर में हड़कंप मच गया
  • चक्रधर नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है; मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

रायगढ़। Raigarh Medical College Suicide News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चक्रधर नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बाथरूम की जाली में लगाई फांसी (Raigarh News)

Raigarh Medical College Suicide News मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है, जहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीलिया से पीड़ित 55 वर्षीय मरीज नारद लहरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ के भिखामपुरा गांव का रहने वाला था। उसकी लाश गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर फंदे पर लटकती मिली है। मृतक ने अपने ही अपनी ही पैंट से बाथरूम की जाली में फांसी लगाई है।

Raigarh Medical College Suicide News अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि उस मरीज ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में क्या घटना हुई?

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती 55 वर्षीय मरीज की मौत का मामला सामने आया है।

मृतक कहां का रहने वाला था?

दी गई जानकारी के अनुसार मृतक सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र के भिखामपुरा गांव का निवासी था।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर चक्रधर नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है?

पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मौत की वजह क्या सामने आई है?

मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।