एम्बैसी डेवलपमेंट्स का चालू वित्त वर्ष में 8,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य

एम्बैसी डेवलपमेंट्स का चालू वित्त वर्ष में 8,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य

एम्बैसी डेवलपमेंट्स का चालू वित्त वर्ष में 8,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य
Modified Date: June 7, 2026 / 02:24 pm IST
Published Date: June 7, 2026 2:24 pm IST

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) रियल्टी क्षेत्र की कंपनी एम्बैसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष में अपने बिक्री बुकिंग को 73 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी ने कहा कि प्रमुख शहरों में आवासीय मांग मजबूत बनी हुई है।

एम्बैसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) आदित्य विरवानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी की बिक्री बुकिंग 128 प्रतिशत बढ़कर 4,631 करोड़ रुपये रही, जो कि उसके वार्षिक लक्ष्य से थोड़ा ही कम है।

उन्होंने रेखांकित किया कि बेहतर ढंग से डिजाइन की गई और उच्च गुणवत्ता वाली आवासीय संपत्तियों की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है, विशेष रूप से उन कंपनियों के लिए जिनका निष्पादन रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

विरवानी ने चालू वित्त वर्ष के लिए कहा, “हम 2026-27 में 8,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य रख रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि लक्ष्य हासिल करने के लिए कंपनी चालू वित्त वर्ष में बेंगलुरु, मुंबई महानगर क्षेत्र और दिल्ली-एनसीआर में लगभग 19,500 करोड़ रुपये मूल्य की आवासीय परियोजनाएं पेश करेगी।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में