एमक्योर फार्मा का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 48 प्रतिशत बढ़कर 231 करोड़ रुपये

Ads

एमक्योर फार्मा का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 48 प्रतिशत बढ़कर 231 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 03:35 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 03:35 PM IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) दवा कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 48 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 231 करोड़ रुपये रहा है।

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स ने वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 156 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 2,363 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,963 करोड़ रुपये थी।

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) सतीश मेहता ने कहा कि तीसरी तिमाही में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उसके सभी व्यवसायों ने उद्योग की वृद्धि दर को पीछे छोड़ दिया।

भाषा योगेश अजय

अजय