Govt Teachers Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के इस जिले में खराब बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट.. 9 स्कूलों के शिक्षक और प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस, पढ़े नाम

Ads

Chhattisgarh Govt Teachers Show Cause Notice: आगामी 21 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम लाने के लक्ष्य को लेकर शिक्षकों की बैठकें आयोजित की गई हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

  • Reported By: Sharad Agrawal

    ,
  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 05:13 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 05:13 PM IST

Govt Teachers Show Cause Notice || Image- IBC24 news File

HIGHLIGHTS
  • 9 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस
  • खराब बोर्ड परिणाम पर कार्रवाई
  • शिक्षा गुणवत्ता सुधारने सख्ती

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में आगामी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के मद्देनजर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। (Govt Teachers Show Cause Notice) जिले के 9 स्कूलों के शिक्षकों और प्राचार्यों को छात्रों के मूल्यांकन टेस्ट तथा शिक्षकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इन स्कूलों की टीचर्स को मिला नोटिस

दरअसल, कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने पेंड्रा और मरवाही विकासखंड के विभिन्न शासकीय हाई स्कूलों हायर सेकंडरी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुड़कई, निमधा, अनडी, मडवाही सहित अन्य स्कूलों में शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जा रहे विषयों, छात्रों के मूल्यांकन टेस्ट और कक्षा शिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। निरीक्षण में पाई गई कमियों और लापरवाही के आधार पर संबंधित शिक्षकों एवं प्राचार्यों को नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर ने जताई थी गहरी नाराजगी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पिछले वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा था, जिस पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई थी। बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने स्पष्ट कार्ययोजना बनाने और परीक्षा की व्यापक तैयारी कराने के निर्देश दिए थे। (Govt Teachers Show Cause Notice) इसी क्रम में शिक्षा विभाग लगातार जिले के स्कूलों का निरीक्षण कर रहा है। कक्षाओं में जाकर अध्ययन-अध्यापन के स्तर की समीक्षा की जा रही है।

शत-प्रतिशत परिणाम लाने का लक्ष्य तय

जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने चेतावनी दी है कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आगामी 21 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम लाने के लक्ष्य को लेकर शिक्षकों की बैठकें आयोजित की गई हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

प्रश्न 1: किन स्कूलों के शिक्षकों को नोटिस दिया गया है?

पेंड्रा और मरवाही विकासखंड के 9 शासकीय हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों को नोटिस मिला।

प्रश्न 2: नोटिस जारी करने का मुख्य कारण क्या है?

छात्र मूल्यांकन, शिक्षण गुणवत्ता और बोर्ड परीक्षा परिणाम खराब रहने पर कार्रवाई की गई।

प्रश्न 3: आगे क्या चेतावनी दी गई है?

शिक्षा स्तर में सुधार नहीं होने पर शिक्षकों पर और सख्त विभागीय कार्रवाई होगी।