पश्चिम एशिया को निर्यात पर बढ़ा हुआ बीमा कवर अगले साल मार्च तक रहेगा लागू
पश्चिम एशिया को निर्यात पर बढ़ा हुआ बीमा कवर अगले साल मार्च तक रहेगा लागू
नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) पश्चिम एशिया को भेजी जाने वाली निर्यात खेप को भुगतान में चूक के जोखिम से बचाने के लिए दिया जा रहा बढ़ा हुआ बीमा कवर अब 31 मार्च, 2027 तक जारी रहेगा। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।
इससे पहले, निर्यात ऋण गारंटी निगम (ईसीजीसी) से ऋण जोखिम बीमा लेने वाले निर्यातकों के लिए बढ़ा हुआ बीमा कवर 30 सितंबर तक पश्चिम एशिया भेजी जाने वाली खेपों के लिए उपलब्ध था।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘भारतीय निर्यातकों को समर्थन देने और पश्चिम एशिया में जारी संकट से उत्पन्न परिवहन एवं आपूर्ति संबंधी चुनौतियों को कम करने के लिए निर्यात संवर्धन मिशन के राहत हस्तक्षेप के घटक-दो के तहत पात्रता की समय-सीमा 31 मार्च, 2027 तक बढ़ा दी गई है।’’
निर्यात संवर्धन मिशन के तहत राहत योजना का यह घटक खाड़ी देशों, पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका को होने वाले निर्यात के लिए निर्यात ऋण बीमा की सुविधा प्रदान करता है।
इस वर्ष 19 मार्च को घोषित बढ़ा हुआ जोखिम कवर क्षेत्र में जारी युद्ध को देखते हुए पश्चिम एशिया को निर्यात को समर्थन देने के लिए शुरू की गई राहत योजना का हिस्सा था।
इस राहत योजना के तहत ईसीजीसी का बीमा कवर लेने वाले निर्यातक 95 प्रतिशत तक के ऋण जोखिम कवर के पात्र हैं। सामान्य परिस्थितियों में ईसीजीसी ऋण जोखिम का 85 से 90 प्रतिशत तक कवर करता है। बढ़े हुए कवर की अतिरिक्त लागत सरकार वहन कर रही है।
इस सुविधा में उन सामान की खेप भी शामिल हैं, जिन्हें पश्चिम एशिया के रास्ते दूसरे देशों तक भेजा जा रहा है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: पश्चिम एशिया को निर्यात पर बढ़ा हुआ बीमा कवर अगले साल मार्च तक रहेगा लागू
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई
30 Sept 2026 | 10:27 pmभारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को
30 Sept 2026 | 10:24 pmप्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई
30 Sept 2026 | 10:18 pmकपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया
30 Sept 2026 | 10:13 pmसावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा
30 Sept 2026 | 10:03 pmलावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया
30 Sept 2026 | 10:02 pmगेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान
30 Sept 2026 | 10:00 pmअगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई
30 Sept 2026 | 9:52 pm