EPFO New Update: क्या अब मिनटों में मिलेगा PF का पैसा? UPI और ATM से निकासी की खबरों पर EPFO कमिश्नर ने क्या कहा? जानें पूरी सच्चाई

Ads

EPFO New Update: पीएफ खाताधारकों के बीच UPI और ATM से पैसा निकालने की चर्चाओं पर EPFO कमिश्नर ने स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा को लेकर क्या तैयारी चल रही है और फिलहाल कर्मचारियों को किस प्रक्रिया के तहत PF निकासी करनी होगी।

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 03:06 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 03:50 PM IST

(EPFO New Update/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • ATM से PF निकासी जल्द शुरू होने की उम्मीद।
  • UPI आधारित PF सुविधा पर EPFO का काम जारी।
  • फिलहाल PF पर 8.25% ब्याज मिल रहा है।

नई दिल्ली: EPFO New Update: अगर आप भी कर्मचारी भविष्य निधि (PF) का पैसा UPI और ATM के जरिए निकालने का इंतजार (EPFO New Update) कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पिछले कुछ महीनों से ऐसी चर्चा थी की 1 अगस्त से यह सुविधा शुरू हो जाएगी, लेकिन ऐसान नहीं हो सका। अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इस मामले पर आधिकारिक जानकारी दी है। केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति के अनुसार ATM से PF निकासी की सुविधा अगले एक महीने के भीतर शुरू होने की उम्मीद है। इस सुविधा के लागू होने के बाद कर्मचारियों को क्लेम प्रक्रिया आसान और पहले से ज्यादा तेज हो जाएगा।

फिलहाल ब्याज दर में नहीं होगा कोई बदलाव

हाल ही में EPFO ने अपने सदस्यों के खातों में 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज जमा किया है। करोड़ों खाताधारकों को इसका (EPFO New Update) लाभ मिल चुका है और उन्हें ब्याज जमा होने का संदेश भी भेजा गया है। महंगाई को देखते हुए कई लोग PF पर ज्यादा ब्याज मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि EPFO ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ब्याज दर बढ़ाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। यानी अभी कर्मचारियों को 8.25 प्रतिशत की दर से ही ब्याज मिलता रहेगा।

तकनीकी दिक्कतों की वजह से हुई देरी

EPFO अपने डिजिटल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए CITES 2.01 (Centralised IT Enabled Services) नाम का नया प्लेटफॉर्म लागू कर रहा है। इसका उद्देश्य PF से जुड़ी सभी सेवाओं को तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल बनाना है। लेकिन इस अपग्रेड के दौरान कई तकनीकी समस्याएं सामने आईं। कई सदस्यों ने शिकायत की कि पुराने EPF खाते का डेटा दिखाई नहीं दे रहा, पोर्टल पर लॉगिन करने में परेशानी हो रही है, वेबसाइट धीमी चल रही है और PF क्लेम की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है।

नई सुविधा से मिलेगा बड़ा फायदा

इन तकनीकी समस्याओं को दूर करने के बाद EPFO UPI आधारित क्लेम और ATM से PF निकासी जैसी (EPFO New Update) सुविधाएं शुरू करेगा। इससे कर्मचारियों को अपने पैसे के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और पूरी प्रक्रिया पहले से अधिक सरल हो जाएगी। EPFO का लक्ष्य PF सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल, सुरक्षित और तेज बनाना है। ताकि करोड़ों खाताधारकों को भविष्य में बेहतर सुविधा मिल सके।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या अभी ATM से PF का पैसा निकाला जा सकता है?

नहीं। EPFO के अनुसार यह सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन अगले एक महीने के भीतर लागू होने की उम्मीद है।

क्या UPI से PF निकालने की सुविधा शुरू हो गई है?

फिलहाल UPI से PF निकासी की सुविधा शुरू नहीं हुई है। EPFO इस पर काम कर रहा है।

EPFO की मौजूदा ब्याज दर कितनी है?

वर्तमान में EPFO अपने सदस्यों को 8.25% की दर से ब्याज दे रहा है।

UPI और ATM सुविधा में देरी क्यों हुई?

EPFO के नए डिजिटल सिस्टम CITES 2.01 के अपग्रेड के दौरान आई तकनीकी समस्याओं के कारण इस सुविधा की लॉन्चिंग टालनी पड़ी।