नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के दूसरे दिन 24.49 गुना बोलियां मिलीं।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 1,23,52,942 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 30,25,13,368 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 69.73 गुना और खुदरा कोटा को 18.68 गुना बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 72 प्रतिशत बोलियां मिलीं।
एआई-आधारित क्लाउड, प्रबंधित सेवाएं, डेटा सेंटर बुनियादी ढांचा और सॉफ्टवेयर समाधान देने वाली कंपनी ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 216 करोड़ रुपये जुटाए।
यह सार्वजनिक निर्गम एक सितंबर को बंद होगा, जबकि कंपनी के शेयर को चार सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
इस आईपीओ में पूरी तरह से 720 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं और इसका मूल्य दायरा 408-429 रुपये प्रति शेयर है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय