Excise Duty on Petrol and Diesel: पेट्रोल-डीजल को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच 13 रुपए तक घटाए टैक्स, क्या आम जनता को मिलेगी राहत?

Excise Duty on Petrol and Diesel: पेट्रोल-डीजल को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच 13 रुपए तक घटाए टैक्स, क्या आम जनता को मिलेगी राहत?

Excise Duty on Petrol and Diesel: पेट्रोल-डीजल को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच 13 रुपए तक घटाए टैक्स, क्या आम जनता को मिलेगी राहत?

Excise Duty on Petrol and Diesel: पेट्रोल-डीजल को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच 13 रुपए तक घटाए टैक्स / Image: IBC24 Customized

Modified Date: March 27, 2026 / 11:37 am IST
Published Date: March 27, 2026 10:27 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल पर ₹3 और डीजल पर ₹13 प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम
  • युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया

नई दिल्ली: Excise Duty on Petrol and Diesel खाड़ी देशों में जारी युद्ध के चलते जहां दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्रा​कृति गैस की कीमतों में ताबड़तोड़ वृद्धि देखने को मिल रही है तो दूसरी ओर भारत की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में कमी कर दी है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 3 प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम की है। हालांकि इसका सीधा फायदा पेट्रोलियम कंपनियों को मिलेगा, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सरकार के इस फैसले के बाद खुदरा बाजार में भी ईंधन की कीमतों में भी कमी देखने को मिल सकती है।

एक्साइज ड्यूटी में हुई कटौती

Excise Duty on Petrol and Diesel दूसरी ओर निजी ईंधन कंपनी ‘नायरा एनर्जी’ ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल की कीमतों में पांच रुपए और डीजल में तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। रूस की ‘रोसनेफ्ट’ के स्वामित्व वाली इस कंपनी के देश भर में 6,967 पेट्रोल पंप हैं।

निजी कंपनियों का कहना है कि सरकारी कंपनियों के विपरीत उन्हें घाटे की भरपाई के लिए सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिलती, इसलिए उनके पास कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। भारत अपनी जरूरत का 88 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से मंगाता है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद समुद्र के रास्ते माल ढोने वाले जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे तेल के दाम बहुत बढ़ गए थे।

प्रीमियम पेट्रोल-डीजल भी हुआ था महंगा

सरकारी कंपनियों ने सामान्य ईंधन के दाम तो स्थिर रखे हैं, लेकिन उन्होंने पिछले सप्ताह प्रीमियम पेट्रोल के दाम दो रुपये और बड़े उद्योगों को बेचे जाने वाले थोक डीजल के दाम करीब 22 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए थे। दिल्ली में फिलहाल सामान्य पेट्रोल 94.77 रुपए और सामान्य डीजल 87.67 रु प्रति लीटर मिल रहा है। यह वृद्धि पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच वैश्विक तेल कीमतों में आए उछाल के बीच हुई है। हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। उद्योग जगत के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रीमियम 95-ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत 99.89 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 101.89 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही, दिल्ली में थोक या औद्योगिक डीजल की कीमतें 87.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 109.59 रुपये कर दी गई हैं।

तेल कंपनियां तय करतीं हैं कीमतें

एक संवाददाता सम्मेलन में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा था कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ”प्रीमियम श्रेणी में कुछ वृद्धि की सूचना मिली है, जो (देश में बेचे जाने वाले) कुल पेट्रोल का मुश्किल से 2 से 4 प्रतिशत हिस्सा है। आम आदमी के लिए कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।” अधिकारी ने कहा कि मूल्य निर्धारण का फैसला तेल कंपनियां स्वतंत्र रूप से करती हैं, क्योंकि पेट्रोल और डीजल के मूल्य निर्धारण को क्रमशः 2010 और 2014 में नियंत्रण मुक्त कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"