Student VIral VIdeo: प्रोफेसर ने क्लासरूम में छात्रा को कही ऐसी बात, फिर भड़के स्टूडेंट ने किया ऐसा काम, अब वीडियो हुआ वायरल, देखें आप भी..
Student Viral Video: प्रोफेसर ने क्लासरूम में छात्रा को कही ऐसी बात, फिर भड़के स्टूडेंट ने किया ऐसा काम, अब वीडियो हुआ वायरल, देखें आप भी..
Student VIral VIdeo | Photo Credit: IBC24
- क्लासरूम में प्रोफेसर द्वारा छात्रा को प्रपोज करने का मामला
- छात्रा की आपत्ति के बाद कॉलेज में हंगामा और वीडियो वायरल
- पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की
बेंगलुरु: Student Viral Video समाज में छात्र और शिक्षक का रिश्ता केवल पढ़ाई-लिखाई तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह गुरु और शिष्य की गहरी परंपरा से जुड़ा होता है। इस रिश्ते में ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, मार्गदर्शन और जीवन जीने की सीख भी शामिल होती है। लेकिन कई बार ये रिश्ता शर्मसार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के बेंगलुरु से सामने आया है। जहां एक कॉलेज में एक प्रोफेसर ने छात्रा को प्रपोज (Professor Proposes to Student in Classroom) कर दिया। जिससे पूरे कॉलेज परिसर में हंगामा हो गया। भड़के छात्रों ने प्रोफेसर की पिटाई भी कर दिया। अब ये घटना हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।
Student Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला नेलमंगला के पास टी. बेगुर में स्थित श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर कॉलेज का है। दरअसल, यहां एक कॉलेज के प्रोफेसर पर एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगाई है। जानकारी के अनुसार, संबंधित प्रोफेसर ने कक्षा के दौरान एक छात्रा से संपर्क किया, उसे चॉकलेट दी और कथित तौर पर उसे प्रपोज किया। इस व्यवहार से छात्रा असहज हो गई और उसने तुरंत आपत्ति जताई।
क्लासरूम के अंदर ही किया प्रपोज
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह विवाद तब शुरू हुआ जब मोहम्मद नाम के एक प्रोफेसर ने कथित तौर पर क्लासरूम के अंदर ही एक छात्रा को प्रपोज कर दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि प्रोफेसर क्लास को संबोधित करते हुए दावा करते हैं कि इसी बैच की एक छात्रा ने उन्हें प्रपोज किया था और वह भी वह भी उस छात्रा से प्यार करते हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए उन्हें क्लास में चॉकलेट बांटते हुए भी देखा जा सकता है।
क्लासरूम में छात्रा और प्रोफेसर के बीच बहस
इस घटना के बाद छात्रा ने कड़ा विरोध जताया। जिसके चलते मामला बढ़ गया और अन्य छात्रों ने भी हस्तक्षेप किया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान प्रोफेसर और छात्रा के बीच तीखी बहस हो गई। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्हें ‘आई लव यू’ कहा, जिसके बाद छात्रा ने उनके प्रपोज को साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद छात्रा ने तुरंत इस पर आपत्ति जताई और प्रोफेसर से कहा कि वे इस मामले को प्रिंसिपल के सामने उठाएं।
#Bengaluru के एक मेडिकल कॉलेज में एक प्रोफेसर ने क्लासरूम के अंदर ही पढ़ाते-पढ़ाते एक छात्रा को प्रपोज कर दिया। छात्रा ने इसका कड़ा विरोध किया। कुछ ही देर बाद मामला बढ़ गया और छात्रा समेत अन्य छात्रों ने मिलकर प्रोफेसर की जमकर पिटाई की। pic.twitter.com/GbZpouybnz
— Bhadohi Wallah (@Mithileshdhar) March 26, 2026
मामला किया गया दर्ज
घटना के बाद छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है और प्रोफेसर के खिलाफ कथित दुर्व्यवहार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल मामला दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Khelo India Tribal Games Chhattisgarh : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में बड़ी गड़बड़ी, 5 महीने से सूखे पड़े स्विमिंग पूल में सिर्फ एक्सरसाइज करवाकर खिलाड़ियों को भेजा नेशनल खेलने, यहां देखें पूरा वीडियो
- Vishnu Ka Sushasan: साय सरकार के प्रयासों से सुधरी प्रशासनिक व्यवस्था, मिनटों में हो रहा राजस्व समस्याओं का हल, 10 नवाचारों से आसान हुआ काम
- शह मात The Big Debate:सियासत का ब्लेम गेम, कौन..किसका ATM? कांग्रेस ने चुना उधार का हथियार, क्या पीसीसी चीफ बैज के पास है कोई सबूत?

Facebook


