दुनिया की सबसे महंगी कार, 122 करोड़ है कीमत, 3.1 सेकंड में 100 Kmph की स्पीड

दुनिया की सबसे महंगी कार, 122 करोड़ है कीमत, 3.1 सेकंड में 100 Kmph की स्पीड

दुनिया की सबसे महंगी कार, 122 करोड़ है कीमत, 3.1 सेकंड में 100 Kmph की स्पीड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: July 25, 2018 9:57 am IST

इटैलियन स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी पगानी ने अपनी अबतक की सबसे महंगी कार ‘पगानी जोंडा HP बरचेट्टा’ को लॉन्च कर दिया है। महज 3.1 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ने वाली इस कार की कीमत करीब 122 करोड़ रुपए है।  इंग्लैंड के गुडवुड फेस्टिवल में इसे लॉन्च किया गया।  इस कार को हाल के दौर की सबसे महंगी कार होने का दावा किया जा रहा है।

पढ़ें- हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्‍त्री का फर्स्ट लुक जारी

पगानी जोंडा कार विशेषकर ऐसे लोगों के लिए बनाई गई है, जो ऊपर से खुली कार में प्राकृतिक हवा को महसूस करना चाहते हैं। कार्बन फाइबर बॉडीवर्क वाली सुपरकार के पिछले हिस्से में एयरोडायनैमिक्स दिया गया है। कॉकपिट में 7.3 लीटर का दमदार AMG V12 इंजन दिया गया है। साथ ही इसमें छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिए गए हैं। पिछले हिस्से में जोंडा की सिग्नेचर 3 सर्कुलर लाइट्स दी गई हैं। इसके पहियों को पुराने मॉडल्स के मुकाबले बेहतरीन ढंग से डिजाइन किया गया है।

पढ़ें-सलमान और नोरा फतेही फिल्म भारत में करेंगे स्क्रीन शेयर

इसमें चारों तरफ वेंटिलेडेड डिस्क के साथ 380 मिमी ब्रेक दिए दिए हैं। इसमें 6 पिस्टन कैलिपर सामने हैं, और पीछे चार पिस्टन कैलिपर हैं। 1250 किलोग्राम की इस कार में 789 बीएचपी पावर का इस्तेमाल किया गया है। यह गाड़ी महज 3.1 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में