Maruti Brezza Facelift Launched: त्यौहारों पहले से मारूति का नया धमाका.. लॉन्च हुई एसयूवी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट 2026.. कीमत भी आपके बजट के भीतर
Maruti Brezza Facelift 2026 Launched: मारुति सुजुकी ने नई ब्रेज़ा फेसलिफ्ट 2026 लॉन्च की, नए फीचर्स, टर्बो इंजन और 7.40 लाख रुपये की शुरुआती कीमत।
Maruti Brezza Facelift 2026 Launched || Image- Motor Scoop file
- नई ब्रेज़ा 7.40 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च।
- पहली बार 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल।
- 360 डिग्री कैमरा सहित कई नए सुरक्षा फीचर्स मिले।
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। (Maruti Brezza Facelift 2026 Launched) इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपये रखी गई है। नई ब्रेज़ा में कंपनी ने नया इंजन विकल्प, बदला हुआ डिजाइन और कई नए फीचर्स दिए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
Sharper looks. Smarter features. Same Brezza confidence.
The 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift is here, starting at ₹7.40 lakh (Ex-showroom).@MSArenaOfficial#MarutiSuzuki #Brezza #BrezzaFacelift #91Wheels #AutoNews #SUV #CarReels #Automotive pic.twitter.com/oLaMLnue65
— 91Wheels.com (@91wheels) July 24, 2026
लुक में हुए कई बड़े बदलाव
नई ब्रेज़ा में फ्रंट ग्रिल को नया डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा नए बंपर, बदले हुए फॉग लैंप हाउसिंग और नए 16 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील मिलते हैं। हालांकि एलईडी हेडलैंप और टेललैंप का डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है। नई ब्रेज़ा अब दो नए रंगों विवेशियस ऑरेंज और लस्ट्रस बेज में भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा सिल्वर, रेड, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, मैग्मा ग्रे और ब्लूइश ब्लैक जैसे पुराने रंगों के विकल्प भी मिलेंगे।
केबिन में जोड़े गए है नए फीचर्स
कार के इंटीरियर में ब्लैक और ब्राउन थीम दी गई है, साथ ही ग्लॉस ब्लैक फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। इसमें अब बड़ा 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। (Maruti Brezza Facelift 2026 Launched) इसके अलावा एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस चार्जर और नया एयर कंडीशनिंग कंट्रोल पैनल जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
सुरक्षा पर खास ध्यान
नई ब्रेज़ा में सुरक्षा के लिए कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इनमें 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, सेफ एग्जिट वार्निंग, फ्रंट पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) शामिल हैं। नई ब्रेज़ा में पहली बार 1.0 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 108 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इसके अलावा पहले वाला 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध रहेगा। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ आता है। (Maruti Brezza Facelift 2026 Launched) वहीं, सीएनजी मॉडल में भी यही 1.5 लीटर इंजन मिलेगा, लेकिन अब इसमें अंडरबॉडी में लगाए गए सीएनजी टैंक दिए गए हैं, जिससे बूट स्पेस पहले की तुलना में बेहतर हो सकता है।
Sharper looks. Smarter features. Same Brezza confidence.
The 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift is here, starting at ₹7.40 lakh (Ex-showroom).@MSArenaOfficial#MarutiSuzuki #Brezza #BrezzaFacelift #91Wheels #AutoNews #SUV #CarReels #Automotive pic.twitter.com/oLaMLnue65
— 91Wheels.com (@91wheels) July 24, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
महाराष्ट्र सरकार ने एमबीबीएस छात्रों के लिए एक वर्षीय सेवा बॉन्ड की अनिवार्यता समाप्त की
जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया : सैमी
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को आंध्र प्रदेश में 8,500 करोड़ रुपये की बिजली पारेषण परियोजना मिली
प्रदर्शन के दौरान महिला से बदसलूकी के आरोपों को मुंबई पुलिस ने किया खारिज
मानव तस्करी मामला: पीड़ितों की गवाही नहीं होने पर ठाणे अदालत ने दो आरोपियों को बरी किया

Facebook


