दिसंबर में निर्यात मामूली बढ़कर 27.15 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 15.44 अरब डॉलर पर

Ads

दिसंबर में निर्यात मामूली बढ़कर 27.15 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 15.44 अरब डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - January 15, 2021 / 01:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) देश का निर्यात दिसंबर, 2020 में मामूली बढ़कर 27.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में आयात 7.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 42.59 अरब डॉलर रहा।

दिसंबर, 2019 में देश का वस्तुओं का निर्यात 27.11 अरब डॉलर और आयात 39.59 अरब डॉलर रहा था।

दिसंबर, 2020 में व्यापार घाटा 15.44 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। इससे पिछले साल के समान महीने में यह 12.49 अरब डॉलर रहा था। इस तरह व्यापार घाटा 23.66 प्रतिशत बढ़ा है।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर की अवधि में देश का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं) 12.65 प्रतिशत घटकर 348.49 रहा ।

अप्रैल-दिसंबर में आयात भी सालाना आधार पर 25.86 प्रतिशत घटकर 343.27 अरब डॉलर पर आ गया।

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर

शीर्ष 5 समाचार