प्रधानमंत्री मोदी की ‘पोस्ट’ फेसबुक से हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब; ‘पोस्ट’ अब बहाल

Ads

प्रधानमंत्री मोदी की ‘पोस्ट’ फेसबुक से हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब; ‘पोस्ट’ अब बहाल

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 12:09 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 12:09 PM IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक ‘पोस्ट’ सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले में मेटा के लोक नीति (वैश्विक) प्रमुख को तलब किया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में आईटी मंत्रालय ने मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम की संचालक) के लोक नीति (वैश्विक) प्रमुख को तलब किया है।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के छात्र प्रदर्शन के मद्देनजर 23 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं के नाम यह वीडियो संदेश फेसबुक पर साझा किया था। इसमें उन्होंने प्रश्नपत्र लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

मेटा के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह सामग्री ‘‘गलती से’’ हटा दी गई थी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह सामग्री गलती से हटा दी गई थी और अब इसे बहाल कर दिया गया है।’’

भाषा निहारिका

निहारिका