हैप्पीएस्ट माइंड्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 18.3 प्रतिशत बढ़कर 67.6 करोड़ रुपये

Ads

हैप्पीएस्ट माइंड्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 18.3 प्रतिशत बढ़कर 67.6 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 12:15 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 12:15 PM IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 18.3 प्रतिशत बढ़कर 67.6 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 57.13 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 14.3 प्रतिशत बढ़कर 628.51 करोड़ रुपये हो गई जो एक वर्ष पहले की समान तिमाही में 549.9 करोड़ रुपये थी।

क्रमिक आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 10.5 प्रतिशत और राजस्व चार प्रतिशत बढ़ा।

हैप्पीएस्ट माइंड्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जोसेफ अनंतराजू ने कहा, ‘‘ हमने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत प्रदर्शन के साथ की है। हमारी ‘एआई-फर्स्ट’ रणनीति को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और कृत्रिम मेधा (एआई) एवं विश्लेषण, डिजिटल इंजीनियरिंग, प्लेटफॉर्म तथा उद्योग-केंद्रित समाधानों में मजबूत गति बनी हुई…’’

कंपनी के 30 जून, 2026 तक 16 देशों में कुल 6,532 कर्मचारी थे।

भाषा निहारिका

निहारिका