ईमानदार करदाताओं को सहूलियत दें, कर चोरी पर सख्ती करें: सीतारमण
ईमानदार करदाताओं को सहूलियत दें, कर चोरी पर सख्ती करें: सीतारमण
नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को आयकर अधिकारियों से ईमानदार करदाताओं को सहूलियत देने और कर चोरी के मामलों में कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
सीतारमण ने 167वें आयकर दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “कर निर्धारण में निश्चितता अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है।”
उन्होंने कर अधिकारियों को संवेदनशील होने की सलाह देते हुए कहा कि जानबूझकर कर चोरी करने वालों और अनजाने में गलती करने वालों के बीच स्पष्ट अंतर किया जाना चाहिए।
वित्त मंत्री ने आयकर विभाग के लिए पहचान, प्रतिक्रिया, निवारण, आत्ममंथन और सुधार के रूप में पांच प्राथमिकताएं भी बताईं।
उन्होंने कहा, ‘कर कानून से मिले अधिकारों का उपयोग विनम्रता के साथ करें और कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरूस्त बनाए रखें।’
भाषा प्रेम प्रेम रमण
रमण

Facebook


