पर्याप्त आपूर्ति से ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट
पर्याप्त आपूर्ति से ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति बढ़ने के बीच वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारसीड की कीमत 17 रुपये की गिरावट के साथ 5,122 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 17 रुपये अथवा 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,122 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई जिसमें 32,505 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति बढ़ने के कारण मुख्यत: ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


