कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट
Modified Date: August 7, 2026 / 10:20 am IST
Published Date: August 7, 2026 10:20 am IST

मुंबई, सात अगस्त (भाषा) वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 235.36 अंक टूटकर 78,699.80 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 24.30 अंक फिसलकर 24,608.25 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और इटरनल के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयर बढ़त में थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.16 प्रतिशत बढ़कर 83.45 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 17.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की-225 नुकसान में रहे, जबकि चीन का एसएसई सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी शेयर बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

इससे पहले, बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 373.76 अंक की बढ़त के साथ 78,954.76 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 11.35 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,636 अंक पर बंद हुआ था।

भाषा योगेश

योगेश


लेखक के बारे में