फेडरल बैंक का शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत गिरा

फेडरल बैंक का शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत गिरा

फेडरल बैंक का शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत गिरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: October 16, 2020 11:59 am IST

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) फेडरल बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 26 प्रतिशत गिरकर 308 करोड़ रुपये रहा।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की जुलाई-सितंबर तिमाही में निजी क्षेत्र के इस बैंक को 417 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने शुक्रवार को बताया कि समीक्षावधि में उसकी कुल आय नौ प्रतिशत बढ़कर 3,997 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 3,675 करोड़ रुपये था।

बैंक की ब्याज से आय सात प्रतिशत बढ़कर 3,488 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 3,254 करोड़ रुपये थी।

समीक्षावधि में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) उसके सकल ऋण का 2.84 प्रतिशत रही जो पिछले साल इसी अवधि में 3.07 प्रतिशत थी। जबकि बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 0.99 प्रतिशत रहा जो इससे पिछले साल इसी अवधि में 1.59 प्रतिशत था।

भाषा

शरद महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में