एफआईए ने दुबई से उड़ानों के संचालन पर लगी पाबंदी पर केंद्र से मदद मांगी

Ads

एफआईए ने दुबई से उड़ानों के संचालन पर लगी पाबंदी पर केंद्र से मदद मांगी

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 09:40 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 09:40 PM IST

मुंबई, सात अप्रैल (भाषा) भारतीय विमानन कंपनियों के संगठन एफआईए ने दुबई हवाई अड्डा प्राधिकरणों द्वारा विदेशी एयरलाइंस पर लगाई गई ‘एक दिन में एक चक्कर’ की पाबंदी हटाने के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

भारतीय एयरलाइंस महासंघ (एफआईए) ने नागर विमानन सचिव को पिछले हफ्ते भेजे पत्र में कहा है कि यह पाबंदी 20 अप्रैल से 31 मई तक लागू है और दुबई एवं अल मकतूम दोनों हवाई अड्डों पर लागू होगी।

एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट की भागीदारी वाले संगठन के मुताबिक, इस अवधि में विदेशी एयरलाइंस को केवल एक दैनिक उड़ान की अनुमति दी गई है।

हालांकि, एमिरेट्स और फ्लाईदुबई जैसी यूएई की एयरलाइंस ने भारत के लिए अपनी सेवाएं पुराने स्तर पर बहाल कर दी हैं और उन पर ऐसी पाबंदी लागू नहीं है।

एफआईए ने इसे ‘असमान प्रतिस्पर्धा’ की स्थिति बताते हुए कहा कि इससे भारतीय एयरलाइंस को परिचालन दिक्कतों, राजस्व नुकसान और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों से दुबई के लिए उड़ानें प्रभावित हो रही हैं।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय