UP Weather Update: राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार शाम तेज़ हवाएं चलीं और बारिश हुई।

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 11:11 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 11:13 PM IST

Delhi Weather Update | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • लखनऊ समेत राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार शाम तेज़ हवाएं चलीं और बारिश हुई। 
  • सहारनपुर से लेकर पूरब में सोनभद्र और दक्षिण में आगरा तक, कई जिलों में हल्की बारिश हुई
  • मौसम विभाग ने कई स्थानों के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया।

UP Weather Update: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार शाम तेज़ हवाएं चलीं और बारिश हुई।  शाम को लखनऊ में आसमान में बादल छा गए, जिसके बाद तेज हवाएं चलने लगी तथा हल्की और मध्‍यम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राज्य के बड़े हिस्सों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर से लेकर पूरब में सोनभद्र और दक्षिण में आगरा तक, कई जिलों में हल्की बारिश हुई। लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, बदायूं, हरदोई और शाहजहांपुर (UP Weather Update) जैसे ज़िलों में पांच मिलीमीटर तक बारिश हुई और इन स्थानों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया।

इन इलाकों में चलेगी तेज हवा

UP Weather Update: आईएमडी ने बताया कि इन इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रफ़्तार से हवा चल सकती है। (UP Weather Update) बहराइच, बाराबंकी, सीतापुर, बस्ती, गोंडा, सुल्तानपुर और अमेठी जैसे ज़िलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया, जहां 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार हवा चल सकती है तथा बादल गरज सकते हैं।

कई इलाकों में हो सकती है बारिश

मंगलवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान लगभग 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आठ अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। (UP Weather Update) पूर्वी उत्तर प्रदेश में आठ अप्रैल को व्यापक बारिश होने की संभावना है।

इन्हे भी पढ़ें:-