America Iran War Latest Update: ’48 घंटे तक घर में ही रहें भारतीय नागरिक’… ट्रंप की धमकी के बाद भारतीय दूतावास ने जारी एडवाइजरी, दिए गए ये अहम निर्देश

Ads

'48 घंटे तक घर में ही रहें भारतीय नागरिक'... ट्रंप की धमकी के बाद भारतीय दूतावास ने जारी एडवाइजरी, America Iran War Latest Update: India Issues Advisory

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 09:50 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 11:23 PM IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रंप की धमकी के बाद मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव
  • भारत ने ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
  • इजराइल के हमलों में ईरान के कई अहम ठिकाने निशाने पर

नई दिल्लीः America Iran War Latest Update: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज रात ईरान की पूरी सभ्यता खत्म करने की धमकी दी है। इसके बाद से अब पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। इसी बीच अब भारत ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक इस समय ईरान में हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जहां हैं वहीं रहें। सुरक्षित जगह पर पनाह लें और कहीं भी आने-जाने से बचें। अगले 48 घंटे तक घर में ही रहें। कहीं भी आने-जाने से पहले भारतीय दूतावास से संपर्क कर लें।

बता दें कि ट्रम्प ने दावा किया कि आज रात हम दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पल के गवाह बनेंगे। 47 सालों की ज्यादती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा। ईश्वर ईरान के लोगों की रक्षा करे। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर कहा- आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। हालांकि, अब वहां सत्ता पूरी तरह बदल चुकी है, जहां अलग, ज्यादा समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग मौजूद हैं। कौन जानता है कि शायद कुछ बहुत शानदार और क्रांतिकारी हो सकता हो?

ईरान में कई जगहों पर अटैक

America Iran War Latest Update: इजराइली एयर फोर्स ने मंगलवार को ईरान में करीब 10 अहम रेल लाइनों और पुलों पर हमला किया है। द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, यह हमले इसलिए किए गए ताकि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स अपने हथियार और सैन्य सामान एक जगह से दूसरी जगह न ले जा सके। हमलों से पहले इजराइल ने ईरान के लोगों को चेतावनी दी थी कि वे शाम तक ट्रेनों से दूर रहें। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स इन रेलवे और हाईवे पुलों का इस्तेमाल हथियार और सैन्य सामान ले जाने के लिए कर रही थी। सबसे बड़ा हमला खार्ग आइलैंड पर हुआ, जहां ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया गया। ईरान का करीब 80 से 90% कच्चा तेल यहीं से एक्सपोर्ट होता है। इसी दौरान कोम और कशान में भी पुलों को निशाना बनाया गया। काशान के पास यहयाबाद रेलवे पुल पर हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम ईरान में तबरीज-जंजान हाईवे के पुल पर भी हमला किया गया।

इन्हें भी पढ़ेंः-

भारत सरकार ने क्या एडवाइजरी जारी की है?

भारतीय नागरिकों को जहां हैं वहीं रहने, सुरक्षित स्थान पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

ट्रंप ने क्या बयान दिया है?

उन्होंने कहा कि आज रात ईरान की पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है, जिससे वैश्विक चिंता बढ़ गई है।

ईरान में कहां-कहां हमले हुए हैं?

खार्ग आइलैंड, काशान, कोम और तबरीज-जंजान हाईवे के पुलों सहित कई स्थानों पर हमले हुए हैं।

इन हमलों का उद्देश्य क्या बताया जा रहा है?

बताया जा रहा है कि हमलों का उद्देश्य ईरानी सैन्य संसाधनों की आवाजाही को रोकना है।

क्या भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं?

सरकार ने एहतियात के तौर पर एडवाइजरी जारी की है, फिलहाल नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।