Union Budget 2026: ‘मैजेंटा’ रंग की रेशमी साड़ी.. हाथ में लाल ‘पाउच’, राष्ट्रपति भवन पहुंची वित्त मंत्री सीतारमण, द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

‘मैजेंटा’ रंग की रेशमी साड़ी.. हाथ में लाल ‘पाउच’, राष्ट्रपति भवन पहुंची वित्त मंत्री सीतारमण, Finance Minister Nirmala Sitharaman meets President

Union Budget 2026: ‘मैजेंटा’ रंग की रेशमी साड़ी.. हाथ में लाल ‘पाउच’, राष्ट्रपति भवन पहुंची वित्त मंत्री सीतारमण, द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Union Budget 2026. Image Source- IBC24

Modified Date: February 1, 2026 / 10:21 am IST
Published Date: February 1, 2026 9:48 am IST

नई दिल्ली: Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना रिकॉर्ड नौवां बजट पेश करने से पहले रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। परंपरा के अनुसार, वित्त मंत्री संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मिलीं। राष्ट्रपति भवन जाने से पहले सीतारमण ने कर्तव्य भवन स्थित अपने कार्यालय के सामने अपने बजट दल के साथ तस्वीर खिंचवाई। ‘मैजेंटा’ रंग की रेशमी साड़ी पहने सीतारमण ने राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न वाले एक लाल ‘पाउच’ (थैले) में टैबलेट पकड़ा था। उनके साथ राज्य मंत्री और उनके मंत्रालय के सभी छह सचिव भी मौजूद रहे।

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद वे मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुईं, जिसमें 2026-27 के बजट को औपचारिक रूप से मंजूरी दी जाएगी।

नौवां बजट पेश करेंगी सीतारमण

Union Budget 2026: सीतारमण ने 2019 में स्थापित की गई अपनी परंपरा को जारी रखते हुए, बजट भाषण को ‘बही-खाते’ में ले जाना जारी रखा। ‘ब्रीफकेस’ की परंपरा को छोड़ने के बाद इसकी शुरुआत की गई थी। वित्त मंत्री अपना लगातार नौवां बजट पेश करेंगी। इसमें विकास की गति को बनाए रखने, राजकोषीय मजबूती को बरकरार रखने और अमेरिकी शुल्क सहित वैश्विक व्यापारिक टकरावों से अर्थव्यवस्था को बचाने वाले सुधारों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।