सीतारमण, नॉर्वे के वित्त मंत्री स्टोलटेनबर्ग ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर की चर्चा

सीतारमण, नॉर्वे के वित्त मंत्री स्टोलटेनबर्ग ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर की चर्चा

सीतारमण, नॉर्वे के वित्त मंत्री स्टोलटेनबर्ग ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर की चर्चा
Modified Date: February 17, 2026 / 04:58 pm IST
Published Date: February 17, 2026 4:58 pm IST

नयी दिल्ली/ओस्लो, 17 फरवरी (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को नॉर्वे के वित्त मंत्री जेन्स स्टोलटेनबर्ग के साथ नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, विशेष रूप से सौर ऊर्जा, दुर्लभ खनिज प्रसंस्करण और ‘कार्बन कैप्चर’ एवं भंडारण में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

ओस्लो में सीतारमण के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक में, स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि निवेश और विकास के लिए कई अवसर प्रदान करती है।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दोनों नेताओं ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, विशेष रूप से सौर ऊर्जा, दुर्लभ खनिज प्रसंस्करण और ‘कार्बन कैप्चर’ एवं भंडारण क्षेत्र में मिलकर काम करने पर चर्चा की।’’

दोनों नेताओं ने विशेष रूप से समुद्री अर्थव्यवस्था और हरित अर्थव्यवस्था के साथ व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) का लाभ उठाने की दिशा में काम करने पर सहमति जतायी।

स्टोलटेनबर्ग ने सीतारमण को यह भी बताया कि नॉर्वे इस वर्ष के अंत में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जतायी की कि इससे भारत और नॉर्वे के बीच सहयोग और बढ़ेगा।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में