Flipkart Big Billion Days Sale 2026: दिवाली की खरीदारी के लिए तैयार हो जाइए! Flipkart BBD Sale की डेट कंफर्म, iPhone-TV समेत इन चीजों पर मिलेगा छप्परफाड़ डिस्काउंट

Ads

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: फ्लिपकार्ट Big Billion Days Sale 2026 की तारीख सामने आ गई है। भारत में यह मेगा सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं Flipkart Plus मेंबर्स को एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा। सेल में कई प्रोडक्ट्स पर खास डील और डिस्काउंट देखने को मिलेंगे।

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 01:33 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 01:36 PM IST

(Flipkart Big Billion Days Sale 2026/ Image Credit: Instagram)

HIGHLIGHTS
  • 9 अक्टूबर से शुरू होगी BBD Sale
  • 8 अक्टूबर से मिलेगा अर्ली एक्सेस
  • कार्ड पेमेंट पर 10% इंस्टेंट कैशबैक

बिजनेस: Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी साल की सबसे बड़ी शॉपिंग सेल Big Billion Days Sale 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक भारत में यह सेल 9अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। वहीं Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 24 घंटे पहले यानी 8 अक्टूबर से अर्ली एक्ससे मिलेगा। दिवाली से पहले होने वाली इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक कई कैटेगरी में शानदार ऑफर मिलने की उम्मीद है।

कार्ड पेमेंट पर मिलेगा 10% इंस्टेंट कैशबैक

Flipkart ने सेल (Flipkart Big Billion Days Sale 2026) के लिए एक अलग पेज भी तैयार किया है। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा Flipkart के पेमेंट ऐप Super Money से पहली बार ट्रांजैक्शन करने वाले ग्राहकों को भी 10 प्रतिशत कैशबैक देने की जानकारी दी गई है। पेमेंट के लिए UPI समेत कई विकल्प उपलब्ध रहेंगे।

टॉप डील्स का जल्द होगा खुलासा

कंपनी ने अभी सभी प्रोडक्ट्स की कीमत या सटीक डिस्काउंट का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, सेल पेज (Flipkart Big Billion Days Sale 2026) पर बताया गया है कि जल्द ही टॉप डील्स की जानकारी सामने आएगी। ग्राहकों को कई प्रोडक्ट्स पर कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और डबल डिस्काउंट जैसे फायदे मिल सकते हैं। सेल शुरू होने के करीब बड़े ऑफर्स की पूरी जानकारी जारी होने की उम्मीद है।

iPhone और मोबाइल एक्सेसरीज पर नजर

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Flipkart की ये Big Billion Days Sale आपके लिए एक शानदार मौका है। हाल ही में Apple ने नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की है। लेकिन पुराने आईफोन मॉडल्स की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। परंतु इस सेल में iPhone 16 और iPhone 17 जैसे पुराने मॉडल्स पर अच्छी डील देखने को मिल सकती है। इसके अलावा मोबाइल चार्जर, केबल, कवर, पावर बैंक और TWS ईयरफोन जैसी एक्सेसरीज भी कम कीमत में मिल सकती हैं। स्मार्टफोन की अलग-अलग रेंज पर बैंक ऑफर का फायदा भी लिया जा सकता है।

TV और होम अप्लायंस पर भी मिल सकती है बड़ी छूट

Big Billion Days Sale में स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, PC, स्मार्टवॉच, AC, फ्रिज, ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स और वॉशिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट्स भी शामिल रहेंगे। बैंक डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स के जरिए इनकी कीमत कम हो सकती है। भले ही अभी प्रोडक्ट की कीमतों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स की हर कैटेगरी पर भारी डिस्काउंट मिल सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 कब शुरू होगी?

Flipkart BBD Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी।

Plus और Black मेंबर्स को अर्ली एक्सेस कब मिलेगा?

Plus और Black मेंबर्स को 8 अक्टूबर से यानी सामान्य ग्राहकों से 24 घंटे पहले सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा।

सेल में किन प्रोडक्ट्स पर ऑफर मिलेंगे?

स्मार्टफोन, iPhone, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, TWS, स्मार्टवॉच और मोबाइल एक्सेसरीज पर डील मिल सकती है।

क्या बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर कैशबैक मिलेगा?

हां, चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक मिलने की जानकारी दी गई है।