Swamitva Yojana MP Latest News: सरकार की फ्री रजिस्ट्री योजना पर मंडराया संकट! पटवारियों ने 'निष्पादक' की भूमिका निभाने से किया इंकार, कहा- हमारे खिलाफ हो सकती है कानूनी कार्रवाई / Image: AI Generated
भोपाल: Swamitva Yojana MP Latest News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर मध्यप्रदेश सरकार पट्टे वाली जमीन का मालिकाना हक दिलवाने के लिए ‘स्वामित्व योजना’ की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना के तहत 50 लाख से अधिक भू-स्वामियों को सरकार की ओर से फ्री में रजिस्ट्री करके मालिकाना हक प्रदान किया जाएगा। लेकिन दूसरी ओर योजना की शुरुआत से पहले ही संकट के बादल मंडराते हुए नजर आ रहा है। इस योजना की अहम कड़ी यानि पटवारियों ने निष्पादक व्यवस्था का विरोध करते हुए योजना में काम करने से मना कर दिया है। हालांकि राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने पटवारियों से सहयोग करने की अपील की है।
Swamitva Yojana MP Latest News: स्वामित्व योजना में पटवारियों की भूमिका को लेकर पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना के तहत शासन हितग्राहियों की रजिस्ट्री कराई जा रही, जिसमें पटवारी को निष्पादक की भूमिका दी गई है। ये कानूनी रूप से गलत है। वर्तमान में पटवारी को कानूनी उलझनों में डाल सकती है। निष्पादक की भूमिका में काम करने से हाथ खींचते हुए ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि निष्पादक की भूमिका से नहीं हटाने तक स्वामित्व योजना का काम पटवारी नहीं करेंगे। निष्पादक बने रहने तक योजना के काम से अलग रहेंगे, निष्पादक की व्यवस्था के तहत सरकार की तरफ से पटवारी रजिस्ट्री कराएंगे।
वहीं, पटवारियों से अपील करते हुए राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश में पहली बार एमपी में शुरू हो रही स्वामित्व योजना में फ्री रजिस्ट्री कराने में पटवारी सहयोग करें। पटवारियों को आशंका है कि भविष्य में संपत्ति पर विवाद होने की स्थिति में ज़िम्मेवारी उन पर आयेगी तो राजस्व मंत्री ने साफ किया है कि ये सरकार की योजना है और पटवारियों को किसी भी तरह की आशंका नहीं होनी चाहिए। हर विवाद को सुलझाने की ज़िम्मेवारी सरकार की है क्योंकि गांव में लोगों को उनकी ज़मीन का मालिकाना हक देने के लिये ये सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पहली बार मध्यप्रदेश आगमन हो रहा है। वे 17 सितम्बर को इंदौर में ‘सेवा-संकल्प अभियान’ के शुभारंभ सहित अन्य कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस दौरान ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना – 2026’के अंतर्गतप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित जमीन के 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों के पट्टों की रजिस्ट्री कराकर उन्हें नि:शुल्क प्रदान करने के प्रदेशव्यापी कार्य की शुरुआत की जाएगी।