आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर. गांधी ‘सहमति’ के चेयरमैन नियुक्त

आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर. गांधी ‘सहमति’ के चेयरमैन नियुक्त

आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर. गांधी ‘सहमति’ के चेयरमैन नियुक्त
Modified Date: May 14, 2026 / 02:40 pm IST
Published Date: May 14, 2026 2:40 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर रामा सुब्रमण्यम गांधी को अकाउंट एग्रीगेटर (एए) परिवेश के विस्तार को बढ़ावा देने वाले उद्योग गठबंधन ‘सहमति’ का गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

‘सहमति’ ने अपने निदेशक मंडल का विस्तार करते हुए नंदकुमार सरवदे, मोनिका हालन और सूरज मोराजे को स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, साउथ इंडियन बैंक, बजाज फिनसर्व, जेरोधा और फिनवु जैसे प्रमुख संस्थानों के नामित प्रतिनिधि भी निदेशक मंडल में शामिल किए गए हैं।

‘सहमति’ ने बयान में कहा कि ये नियुक्तियां ऐसे समय में हुई हैं जब भारत के अकाउंट एग्रीगेटर परिवेश में बैंकिंग, ऋण, बीमा, धन प्रबंधन और अन्य क्षेत्रों में तेजी से इसकी स्वीकार्यता बढ़ रही है।

कंपनी ने कहा कि इन नियुक्तियों से वित्तीय परिवेश में एए ढांचे के विश्वसनीय, परस्पर-संचालित एवं बड़े पैमाने पर इसे अपनाने को सक्षम बनाने में सहमति की भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में