फ्रैक्टल एनालिटिक्स की बाजार में सुस्त शुरुआत,शेयर तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध

Ads

फ्रैक्टल एनालिटिक्स की बाजार में सुस्त शुरुआत,शेयर तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 11:35 AM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 11:35 AM IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) कृत्रिम मेधा (एआई) समाधान प्रदाता फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने सोमवार को बाजार में सुस्त शुरुआत की और इसका शेयर 900 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ।

एनएसई पर शेयर 876 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 2.67 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। बाद में, इसमें 4.94 प्रतिशत की और गिरावट आई और यह 855.55 रुपये पर पहुंच गया। बीएसई पर शेयर ने सपाट शुरुआत की और 900 रुपये प्रति शेयर पर खुला।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन एनएसई पर 14,839.73 करोड़ रुपये रहा।

फ्रैक्टल एनालिटिक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बोली के अंतिम दिन 2.66 गुना थी। कंपनी ने अपने 2,834 करोड़ रुपय के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 857-900 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

आईपीओ में 1,023.5 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 1,810.4 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल थी।

कंपनी की योजना आईपीओ से हासिल राशि का इस्तेमाल अपनी अनुषंगी कंपनी ‘फ्रैक्टल यूएसए’ में निवेश करने, अपने कर्ज के पूर्व-भुगतान या पुनर्भुगतान के लिए, लैपटॉप खरीदने, भारत में नए कार्यालय स्थापित करने, अनुसंधान एवं विकास में निवेश करने, ‘फ्रैक्टल अल्फा’ के तहत बिक्री व विपणन का समर्थन करने, अधिग्रहण तथा अन्य रणनीतिक पहलों को वित्त पोषित करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने की है।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका