नासिक, 16 अप्रैल (भाषा) नासिक स्थित ‘टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज’ (टीसीएस) की एक इकाई में कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में एक स्थानीय अदालत ने बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को 18 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
अदालत में पेश किए गए आरोपियों की पहचान रजा रफीक मेमन (35) और शफी बिखान शेख (36) के रूप में हुई है। इन्हें संबंधित मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद बुधवार को फिर से गिरफ्तार किया गया।
न्यायाधीश ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस संबंध में अब तक कुल नौ मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें टीसीएस की नासिक इकाई के छह पुरुष कर्मचारियों और एक महिला कर्मचारी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
भाषा
प्रचेता नेत्रपाल
नेत्रपाल